{"_id":"63f4edc45a36b59229020c23","slug":"punjab-vigilance-summoned-former-minister-brahm-mohindra-on-february-24-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा पर विजिलेंस का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 फरवरी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा पर विजिलेंस का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में 24 फरवरी को किया तलब
Tue, 21 Feb 2023 09:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:48 PM IST
सार
ब्रह्म मोहिंदरा छठे पूर्व मंत्री हैं, जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के घेरे में हैं। पूर्व मंत्री साधु सिंह इस समय जेल में बंद हैं। पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, भारत भूषण आशु भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
ब्रह्म मोहिंदरा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्र्रेस सरकार में मंत्री रहे ब्रह्म मोहिंदरा को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में 24 फरवरी को तलब किया है। उनसे विजिलेंस के मोहाली स्थित मुख्यालय में पूछताछ होगी। विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि मोहिंदरा और उनके परिवार के सदस्यों ने पिछले छह वर्षों में अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक पैसा खर्च किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने मोहिंदरा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस समेत अन्य संपत्तियों के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए राज्य के राजस्व अधिकारियों को भी पत्र भी लिखा है। विजिलेंस ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में तैनात एक अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जो मोहिंदरा के साथ विशेष कार्य अधिकारी के रूप में काम करता था। मोहिंदरा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 2017 में मंत्री पद की शपथ ली थी। वह साल 2022 तक स्वास्थ्य, स्थानीय निकायों, चिकित्सा शिक्षा और संसदीय मामलों के मंत्री थे।
विज्ञापन
जांच के घेरे में छठे मंत्री
ब्रह्म मोहिंदरा छठे पूर्व मंत्री हैं, जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस के घेरे में हैं। पूर्व मंत्री साधु सिंह इस समय जेल में बंद हैं। पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़, भारत भूषण आशु भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन