फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab vigilance starts investigation of uniform scam in schools

Amritsar News: विजिलेंस ने शुरू की स्कूलों में वर्दी घोटाले की जांच, 15 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने का आदेश

Thu, 08 Jun 2023 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jun 2023 05:44 PM IST
सार

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि रिकॉर्ड विजिलेंस को सौंपा दिया गया है। अब स्कूलों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने मांगा है। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रमुखों को रिकॉर्ड जमा करवाने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
Punjab vigilance starts investigation of uniform scam in schools
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक स्कूलों के युनिफार्म घोटाले की जांच विजिलेंस ब्यूरो ने शुरू कर दी है। इससे जुड़ा रिकॉर्ड ब्यूरो ने कब्जे में लिया है। वहीं जिले के ब्लाक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को बच्चों को युनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड 15 दिन में विजिलेंस के पास जमा करवाने का नोटिस भी भेजा है। विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) को भी छात्रों को युनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड जमा करवाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


युनिफार्म घोटाला पिछले वर्ष सामने आया था। जब एक स्कूल में अध्यापकों की आपसी खींचतान के चलते शिकायत शिक्षा मंत्रालय और जिला शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। मामले की जांच की गई तो युनिफार्म वितरण में काफी अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद अमृतसर जिले के तीन बीईओ रविंदरजीत कौर, यशपाल और दलजीत सिंह को फरवरी माह में निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले तरनतारन जिले में भी ब्लाक शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन


यह मामला अमृतसर और तरनतारन जिलों से जुड़ा था। युनिफार्म खरीदने में बड़ी धांधली हुई थी। मामले की शिकायत सीएम कार्यालय और शिक्षा मंत्रालय तक पहुंची। इसके बाद प्रथम जांच में तीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इनके पास अमृतसर जिले के 15 ब्लाकों में से 9 ब्लाकों का कार्यभार था। अब मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि रिकॉर्ड विजिलेंस को सौंपा दिया गया है। अब स्कूलों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने मांगा है। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रमुखों को रिकॉर्ड जमा करवाने का निर्देश जारी किया है।


शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि युनिफार्म घोटाले की जांच विजिलेंस कर रहा है। इस मामले में किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा। कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed