{"_id":"6515cbeb581abf6eb30da0d3","slug":"punjab-vigilance-raid-in-office-of-liquor-businessman-close-to-manpreet-badal-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: मनप्रीत बादल के करीबी शराब कारोबारी के दफ्तर में विजिलेंस की दबिश, तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: मनप्रीत बादल के करीबी शराब कारोबारी के दफ्तर में विजिलेंस की दबिश, तीन को हिरासत में लिया
Fri, 29 Sep 2023 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:29 AM IST
सार
पंजाब विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के खिलाफ प्लॉट घोटाले में केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने मंत्री पद का इस्तेमाल कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। उनके दो आवासीय प्लॉट से करीब 65 लाख का सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : ANI
विस्तार
विजिलेंस की गिरफ्तारी के भय से पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत बादल और बिक्रमजीत सिंह शेरगिल फरार है। वहीं विजिलेंस ने गुरुवार को ही मनप्रीत सिंह के करीब शराब कारोबारी जुगनू के आफिस में दबिश दी। टीम ने वहां से डीवीआर, हार्ड डिस्क व दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा मनप्रीत बादल के तीन करीबियों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीमें दिल्ली समेत कई राज्यों में डटी हैं। विजिसेंस अधिकारियों का कहना है कि उम्मीद है कि जल्दी ही मनप्रीत बादल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीएम ऑफिस को हर अपडेट दिया जा रहा है। विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के खिलाफ प्लॉट घोटाले में केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने मंत्री पद का इस्तेमाल कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
उन्होंने जो दो आवासीय प्लॉट खरीदे थे, उससे करीब 65 लाख का सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। वहीं, जिन अधिकारियों पर उन्होंने दबाब बनाया था, उन्होंने एक महिला अधिकारी के फर्जी डिजिटल साइन तक किए थे। अभी तक विजिलेंस ने मनप्रीत सिंह पर केवल एक केस दर्ज किया है। जबकि दूसरा केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। टीमें तथ्य जुटाने में जुटी हैं।
विज्ञापन