{"_id":"6388d97437e0cf0b816de962","slug":"punjab-vigilance-interrogated-aig-ashish-kapoor-wife-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से विजिलेंस ने दोबारा की पूछताछ, सवालों के दिए गोल मोल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से विजिलेंस ने दोबारा की पूछताछ, सवालों के दिए गोल मोल जवाब
Thu, 01 Dec 2022 10:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:14 PM IST
सार
एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में जेल में चल रहे एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ विजिलेंस जल्दी ही जिला अदालत में आरोप पत्र दायर करने की तैयारी में है। इसके लिए सारा रिकॉर्ड विजिलेंस ने जुटा लिया है।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईजी आशीष कपूर की पत्नी कमल कपूर से विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को दोबारा पूछताछ की। उनसे करीब 20 सवाल पूछे लेकिन विजिलेंस सूत्रों के अनुसार वह अधिकतर सवालों के जवाब गोल मोल दे रही थीं। वहीं, उन्हें जो सवालों संबंधी प्रोफार्मा सौंपा गया था, उसे अब नौ दिसंबर तक भरकर विजिलेंस को सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
एआईजी की पत्नी गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही मोहाली के सेक्टर-68 स्थित विजिलेंस भवन पहुंच गई थीं। इसके बाद मामले की जांच के लिए गठित टीम ने सवाल जवाब किए। इस दौरान अधिकतर सवाल उनकी प्रॉपर्टी, बैंक खातों, बच्चों की पढ़ाई, विदेश दौरों से लेकर अन्य चीजों से जुड़े थे। इसके अलावा कुछ निजी कंपनियों में हिस्सेदारी संबंधी भी सवाल किए गए। सूत्रों की माने तो कुछ सवालों के जवाब में उनका कहना था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है क्योंकि काफी चीजें उनके पति खुद देखते थे। करीब पौने घंटे तक उनसे सवाल जवाब का दौरा चला।
विज्ञापन
अधिकारियों की माने तो उनकी टीमें अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। कई अहम जानकारियां अब हाथ लग चुकी हैं। एआईजी की पत्नी से पूछताछ में उन्हीं चीजों को सत्यापित किया जा रहा है। इससे पहले इस मामले में वह जिला अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर चुकी हैं। अदालत ने विजिलेंस ब्यूरो को आदेश दिया है कि जब भी उन पर केस दर्ज किया जाए तो तीन दिन पहले उन्हें नोटिस दें। उनसे नवंबर में भी एक बार पूछताछ हुई थी।
विज्ञापन
एआईजी के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की तैयारी
एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में जेल में चल रहे एआईजी आशीष कपूर के खिलाफ विजिलेंस जल्दी ही जिला अदालत में आरोप पत्र दायर करने की तैयारी में है। इसके लिए सारा रिकॉर्ड विजिलेंस ने जुटा लिया है। कोशिश यह की जा रही है कि केस में ऐसे गवाह बनाए जाएं, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। दूसरी तरफ इससे एआईजी को क्लीनचिट देने वाली एसआईटी पर जल्दी ही गाज गिरेगी क्योंकि जांच में साफ हो चुका कि एसआईटी ने उचित तरीके से जांच नहीं की थी।