फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Vigilance Bureau arrested SI and XEN taking bribe in Amritsar

अमृतसर में विजिलेंस का एक्शन: 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसआई काबू, पुड्डा के एक्सईएन को भी दबोचा

Tue, 26 Dec 2023 10:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 10:05 PM IST
सार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में रिश्वत मांगने के आरोप में ब्यूरो ने अमृतसर में एक सब इंस्पेक्टर और पुड्डा के एक्सईएन को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance Bureau arrested SI and XEN taking bribe in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) कुलवंत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि एसआई को सूरज मेहता निवासी गोपाल दास रोड अमृतसर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के पास पहुंचकर शिकायत दी थी कि उक्त एसआई हाईकोर्ट से उसके पिता की गिरफ्तारी पर अंतरिम स्टे मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल होने और इस मुकदमे में नियमित जमानत लेने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उक्त थानेदार उसके पिता की ओर से उनकी साझा फर्म में हिस्सेदारों के विरुद्ध दर्ज किए एक अलग केस में मदद देने के नाम पर पहले एक लाख रुपये की रिश्वत ले चुका है। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एसआई कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

पुड्डा के एक्सईएन को रिश्वत लेते दबोचा

अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में पुड्डा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। गुरदर्शन सिंह निवासी गांव डाबर ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की थी कि उसके पास श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक दूध की बिक्री का एक बूथ था। वह 2021 में कनाडा चला गया। इसके बाद उनके पिता बूथ चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुड्डा के एक्सईएन ने बूथ को जारी रखने के बदले 20,000 रुपये महीना रिश्वत मांगी। उन्हें धमकी दी कि अगर रिश्वत नहीं दी तो आवंटन रद्द कर किसी और के नाम पर कर दिया जाएगा। इससे पहले भी उनसे एक लाख रुपये लिए जा चुके हैं। विजिलेंस ब्यूरो के पास जब शिकायत पहुंची तो टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed