फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, vidhansabha election, VVPAT, in first time

पंजाब में पहली बार होगा वीवी-पैट का प्रयोग

Tue, 25 Oct 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
punjab, vidhansabha election, VVPAT, in first time
चुनाव
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सूबे में पहली बार वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवी-पैट) का प्रयोग किया जाएगा। इससे वोटर यह जान सकेंगे कि उनका वोट सही कैंडिडेट को गया भी है या नहीं। इसका प्रयोग 2014 के लोकसभा चुनाव में किया गया था।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अभी यह तय नहीं किया गया है कि कितने पोलिंग बूथों पर यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सियासी पार्टियों ने ईवीएम को लेकर आशंका जताई है। पर ईवीएम टैंपर प्रूफ है, इसमें गड़बड़ नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात सितंबर 16 तक पंजाब में कुल 19214509 वोटर थे। जिनमें 10162170 पुरुष, 9052066 महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर शामिल हैं। एक सितंबर के बाद एक माह तक 619073 आवेदन आए। इनमें 225000 पहली बार वोट के थे। 185645 लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में 18-19 साल के वोटरों की संख्या कम है, इसे बढ़ाने को रणनीति बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेजों में छह सौ कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। वोटर लिस्ट जनवरी में प्रकाशित होगी, पर वोट के लिए अभी भी आवेदन किया जा सकता है। पंजाब के पोलिंग स्टेशन पर सभी बुनियादी सुविधाएं हैं, कुछ जगह महिला शौचालय नहीं हैं, जिसके लिए सरकार को कहा गया है।

जिला अधिकारियों को कहा गया है कि कैंपेन शुरू करें ताकि वोटिंग प्रतिशत 80 से ज्यादा हो सके। पंजाब में फोटो आईडी कार्ड का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। रिटर्निंग अफसरों के लिए भी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है, ताकि गलतियों को रोका जा सके।

डिसेबल्ड प्रेंडली होगा चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने बताया कि इस बार चुनाव को डिसेबल्ड फ्रेंडली बनाने का फैसला किया गया है, जिसमें विकलांगों के वोट बनाने से लेकर वोट डालने की प्रक्रिया शामिल है। इसके लिए विकलांगों की मैपिंग शुरू की गई है, जिससे पता चल जाएगा कि किस बूथ पर कितने विकलांग वोटर हैं। उसी के मुताबिक उनके लिए व्हील चेयर आदि सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।


मेनिफेस्टो पर रहेगी नजर
चुनाव आयोग की नजर सियासी पार्टियों के मेनिफेस्टो पर भी रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने मेनिफेस्टो पर 2013 में फैसला दिया था, जिसके बाद आयोग ने इस पर चैप्टर आठ बनाया है। इसमें मेनिफेस्टो के बारे में सारी गाइडलाइंस हैं। पार्टियां आयोग को मेनिफेस्टो देती हैं, गड़बड़ मिलने पर उन्हें नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed