{"_id":"58d8e1ba4f1c1b442363d9a9","slug":"punjab-vidhan-sabha-gets-new-speaker-rana-kp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पंजाब विधानसभा को मिला नया स्पीकर, राणा केपी के नाम पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा को मिला नया स्पीकर, राणा केपी के नाम पर लगी मुहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Mar 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
राणा केपी बने विधानसभा स्पीकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा को नया स्पीकर मिल गया है। राणा केपी के नाम पर आखिरी मुहर लगी है। सर्वसम्मति से उन्हें विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की मांग की। जिसमें आप विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया।
इससे पूर्व सदन की कार्यवाही से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने पंजाब विधान सभा में स्पीकर के कमरे में विधायक पथ की शपथ ली। बता दें, इन दोनों नेताओं ने पहले विधायक पद की शपथ नहीं ली थी। बादल व सुखबीर शपथ लेने के बाद चले गए। बादल को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है, जबकि सुखबीर बादल दिल्ली चले गए हैं। दोनों ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

ये है राणा केपी की राजनीतिक पकड़
राणा केपी बने विधानसभा स्पीकर
पंजाब विधानसभा चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब से जीते राणा कंवरपाल सिंह के नाम पर आखिरी मुहर लग गई। कांग्रेस में हिंदू चेहरा माने जाने वाले राणा केपी तीसरी बार चुनाव जीत कर विधान सभा पहुंचे हैं। पहली बार 2002 में नंगल विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ कर जीतने वाले राणा केपी राजनीतिक के साथ-साथ वकालत भी करते रहे हैं। राणा केपी सिंह 2007 में तो चुनाव जीते लेकिन 2012 में वह श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल के हाथों हार गए थे।
2017 में उन्होंने भाजपा नेता डॉ. परमिंदर शर्मा का 23,881 वोटों के भारी बहुमत से हराया। यहां आपको ये भी बता दें कि राणा केपी को स्पीकर पद के लिए इसलिए भी चुने जाने की संभावना है कि वह कैप्टन के भरोसेमंद हैं और साफ-सुथरी छवि के हैं। उन्हें कानून का भी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा वह हिंदू चेहरा हैं।