{"_id":"63c4cc658d0e324db165f23d","slug":"punjab-university-vice-chancellor-resigns-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, डीयूआई को सौंपा कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, डीयूआई को सौंपा कार्यभार
Mon, 16 Jan 2023 09:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:41 AM IST
सार
वीसी के पद के लिए व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। पीयू वीसी के खिलाफ यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार करने को लेकर चांसलर के पास कई शिकायतें जा चुकी थी।
विज्ञापन
पीयू वीसी ने दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राज कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। विवि के इतिहास में यह पहली बार है जब कार्यकाल पूरा करने से पहले किसी वाइस चांसलर ने पद से इस्तीफा है। प्रो. राजकुमार ने 10 जनवरी को ही इस्तीफा दे दिया था जिसे चासंलर/उपराष्ट्रपति गदीप धनखड़ ने 13 जनवरी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोमवार को इस्तीफे के पत्र को सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन
प्रो. राजकुमार के इस्तीफे के बाद अब डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) प्रो. रेणु विग को वाइस चांसलर दफ्तर का कार्यभार सौंपा गया है। चांसलर दफ्तर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सोमवार (16 जनवरी) से अगले आदेश तक प्रो. रेणु विग पीयू सीसी का कार्यभार देखेंगी। नियमित वाइस चांसलर की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। बता दें कि चांसलर के पास पीयू वीसी प्रो. राज कुमार के खिलाफ कई शिकायतें पहुंचीं थीं। इनमें यूनिवर्सिटी में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं संबंधी कई कई शिकायतें थीं। अकादमिक बैठकों में भी वीसी का रवैया सदस्यों के साथ अच्छा नहीं था। इसकी भी शिकायतें की गईं थीं।
विज्ञापन
23 जुलाई 2018 को हुई थी प्रो. राजकुमार की नियुक्ति
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद पर प्रो. राजकुमार की नियुक्ति 23 जुलाई 2018 को हुई थी। तीन वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2021 में उनका कार्यकाल तीन साल के लिए और बढ़ा दिया गया था। प्रो. राजकुमार का अभी लगभग डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ था। इसी बीच भ्रष्टाचार समेत अन्य के विवादों के बीच उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया।
विज्ञापन
प्रो राजकुमार ने त्याग पत्र में दिया पारिवारिक कारण
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार की ओर से दिए गए त्यागपत्र में पारिवारिक कारण बताया गया है। पीयू की ओर से देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।