फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University student commits suicide by hanging

पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab University student commits suicide by hanging
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने धनास के चमन कॉलोनी स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी आंचल (24) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सारंगपुर थाना पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि धनास के चमन कॉलोनी में पीयू की छात्रा ने पंखे से फंदा लगा लिया है। पुलिस ने छात्रा को फंदे से उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के कारण की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना टेस्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सारंगपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवान ने लगाया फंदा, मौत
सेक्टर-9 सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ के हवलदार खेमराज (41) ने सोमवार देर शाम सेक्टर-एक स्थित अपने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। जांच में सामने आया कि खेमराज की करीब 20 दिन पहले जम्मू कश्मीर से चंडीगढ़ में पोस्टिंग हुई थी। हर रोज की तरह उसके साथ अन्य पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे। सोमवार देर शाम बैरक में रस्सी के साथ खेमराज ने फंदा लगा लिया। साथी ने खेमराज को फंदे से लटकता देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed