फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university rose festival schedule, selfie contest

पीयू रोज फेस्ट में सेल्फी लो ईनाम जीतो, 1 फरवरी से आवेदन

Sat, 30 Jan 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
punjab university rose festival schedule, selfie contest

पंजाब यूनिवर्सिटी के रोज फेस्टिवल का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें सेल्फी क्लिक करने पर ईनाम जीतने का मौका मिलेगा। पीयू कैंपस में 26 से 28 फरवरी तक इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल के लिए  हार्टिकल्चर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पहली बार रोज फेस्टिवल में सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिन तक प्रतिदिन कैंपस में सबसे अच्छी सेल्फी खींचने वाले तीन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। रोज फेस्टिवल की तैयारियों के लिए खास फेस्टिवल सचिवालय तैयार किया गया है।
विज्ञापन


1 फरवरी को रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा फेस्टिवल सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि 7वें रोज फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन शो और स्टार नाइट
अनिल ठाकुर के अनुसार पिछले छह सालों से पीयू रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। लोगों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

26 फरवरी को शाम 7 बजे से फैशन शो और रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। 27 फरवरी को दिन भर गायन, रोज क्विज,रंगोली,कोलाज मैकिंग सहित 15 से अधिक इवेंट होंगे। शाम को लॉफ्टर शो और पीयू इंडियन थियेटर के विद्यार्थियों द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा।

28 फरवरी को रोज प्रिंस-प्रिंसेज, डांस मेहंदी, पेटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम को स्टार नाइट होगी। बच्चों के लिए गेमिंग जोन और एम्यूजमेंट पार्क भी बनाए जाएंगे।

1 फरवरी से मिलेंगे आवेदन फार्म

पीयू रोज फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए स्कूल,कालेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी तय की गई हैं। 1 फरवरी से पीयू में सिंगल विंडो इनक्वारी (डाकघर के पास) से आवेदन फार्म खरीदे जा सकेंगे।


फ्लावर कंपीटीशन,फोटोग्राफी के लिए एंट्री शाम 5 बजे तक दी जा सकती हैं। रोज फेस्टिवल में शहरवासियों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9914003004( अमनदीप सिंगला) और 9814893401(गुरशरण मोंगा) से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed