{"_id":"5e173e8b8ebc3e87a762945d","slug":"punjab-university-everyone-will-get-dearness-allowance-before-lohri-chandigarh-news-pkl3625719155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी से पहले सभी को मिल जाएगा महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी से पहले सभी को मिल जाएगा महंगाई भत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान कर लोहड़ी व मकर संक्रांति का तोहफा देने जा रहा है। इसके लिए वीसी प्रो. राजकुमार ने संबंधित विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा मेडिकल क्लेम भी मार्च तक दे दिया जाएगा। इसकी भी तैयारी शुरू हो गई हैं।
पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिला था। इसके लिए सभी की ओर से पहल की गई थी। इसी को ध्यान में रखकर अब महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पिछले साल जुलाई से लेकर अक्तूबर तक का भुगतान किया जाएगा। यह लोहड़ी से पहले सभी के खातों में पहुंच जाएगा। इसके अलावा मेडिकल क्लेम भी 31 मार्च तक पास हो जाएंगे। छह करोड़ से अधिक के क्लेम पहुंचने पर उनका भुगतान दूसरे चरण में होगा। भुगतान से पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों को सभी नियमों का पालन करते हुए आवेदन पास करना होगा। वीसी ने कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों के मामले किसी हाल में लंबित नहीं होंगे, उनके निस्तारण के लिए शेड्यूल बनाया जा रहा है। समय समय पर कमेटियां अपना काम करती रहेंगी।
वीसी ने किया एडमिन ब्लॉक का निरीक्षण
इससे पूर्व वीसी प्रो. राजकुमार ने एडमिन ब्लॉक का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं देखी और कर्मचारियों अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने को कहा। कहा कि शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों की समस्याओं का निस्तारण समय से करने के निर्देश दिए। अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाए। कोशिश हो कि दूर-दूराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान संभव हो तो तुरंत कर दिया जाए ताकि उसे बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ऑनलाइन कार्य को प्राथमिकता देने को कहा।