{"_id":"5d2ea9b68ebc3e6d1b73ebe7","slug":"punjab-university-chandigarh-released-exam-results-of-more-than-20-thousand-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी ने चौंकाया...13 दिन पहले 20 हजार से अधिक स्टूडेंट के परीक्षा परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी ने चौंकाया...13 दिन पहले 20 हजार से अधिक स्टूडेंट के परीक्षा परिणाम जारी
Wed, 17 Jul 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने पिछले साल की तुलना में इस बार 13 दिन पहले रिजल्ट जारी कर 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को चौका दिया है। यह रिजल्ट बीए, एमए, एमकॉम व बीएससी कक्षाओं का है। इससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है कि वह जल्द अगले सेमेस्टर में एडमिशन ले सकेंगे। पिछले साल इन कक्षाओं का रिजल्ट जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था।
इस बार पीयू ने रिजल्ट जारी करने के लिए अलग योजना बनाई थी। टारगेट रखा था कि विद्यार्थियों की उम्मीद से पहले उन्हें परिणाम दिए जाएं ताकि वह चौंक जाएं। उन्हें अन्य संस्थानों या अगली कक्षाओं में दाखिले लेने के लिए रिजल्ट का इंतजार न करना पड़े। पीयू ने उसी मिशन पर काम किया और सबसे पहले आठ ही दिन में बीसीए का परिणाम जारी कर दिया।
अन्य विश्वविद्यालयों के परिणामों से तुलना की जाए तो लगभग डेढ़ माह पहले यह रिजल्ट जारी हो गया। इन कक्षाओं के एग्जाम मई में हुए थे।

इन कक्षाओं के आए परिणाम
- बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट सेवन सेमेस्टर
- एमए इंडियन क्लासिकल डांस द्वितीय सेमेस्टर
- एमकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस फोर्थ सेमेस्टर
- बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर दसवां सेमेस्टर
- एमए पुलिस एडमिनिस्ट्रिेशन फोर्थ सेमेस्टर
- बीएससी माइक्रोबियल एंड फूड टेकभनोलॉजी फोर्थ सेमेस्टर
- बैचलर ऑफ साइंस एग्रीकल्चर आठवां सेमेस्टर
- एमए इंडियन क्लासिकल डांस फोर्थ सेमेस्टर
- एमए जियोग्राफी फोर्थ सेमेस्टर
- एमए फिलोस्फी फोर्थ सेमेस्टर
- बीएससी फैशन एंड लाइफ स्टाइल टेकभनोलॉजी सिक्स सेमेस्टर

हर साल तीन लाख बच्चों के परिणाम होते हैं जारी
पीयू का परीक्षा नियंत्रक विभाग हर साल तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करता है। समय से एग्जाम कराना और परिणाम समय पर देना अपनेआप में सबसे कठिन काम है, लेकिन पीयू के इस विभाग ने पिछले दो साल में बेहतर कार्य करके दूसरे विश्वविद्यालयों के सामने नजीर पेश की है। मंगलवार को भी 20 हजार से अधिक छात्रों के परिणाम जारी किए गए हैं। अधिकांश परिणाम अब जारी हो गए हैं।
अधिकांश कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। कुछ बचे हैं वह इसी माह में जारी हो जाएंगे। छात्रों को रिजल्ट समय से पहले दिए जा रहे हैं ताकि उन्हें कोई दिक्कतें न हों।
- प्रो. परविंदर सिंह, परीक्षा नियंत्रक