फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab university Chandigarh provide online degrees to students after Diwali

खुशखबरी: पंजाब यूनिवर्सिटी दिवाली के बाद देगी ऑनलाइन डिग्रियां, विद्यार्थियों को घर बैठे मिलेगी सुविधा

Wed, 29 Sep 2021 09:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 29 Sep 2021 09:43 AM IST
सार

पीयू ने दो साल पहले योजना बनाई थी कि डिग्रियां ऑनलाइन दी जाएंगी। इसकी शुरुआत पीएचडी की डिग्रियों से हुई थी। अब परास्नातक की डिग्रियां भी ऑनलाइन मुहैया होंगी । 16 हजार डिग्रियों को ऑनलाइन किया गया। इसी बीच कोरोना आ गया। ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प निकाला गया था।

विज्ञापन
Panjab university Chandigarh provide online degrees to students after Diwali
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ दिवाली के बाद विद्यार्थियों को फिर से ऑनलाइन डिग्रियां मुहैया कराएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। पहले डिग्रियां अपलोड होंगी और कुछ फीडिंग का काम भी होगा। उसके बाद एक पासवर्ड के जरिए छात्र घर बैठे ही डिग्रियां पा सकेंगे। पीयू ने दो साल पहले योजना बनाई थी कि विद्यार्थियों को डिग्रियां ऑनलाइन दी जाएंगी। इसकी शुरुआत पीएचडी की डिग्रियों से हुई। इसका लाभ बड़े पैमाने पर छात्रों को मिला, तो पीयू ने फिर परास्नातक की डिग्रियां भी ऑनलाइन मुहैया कराने की योजना बनाई।

विज्ञापन


2016-17 से पासआउट हुए पीजी विद्यार्थियों की लगभग 16 हजार डिग्रियों को ऑनलाइन किया गया। इसी बीच कोरोना आ गया। ऐसे में पीयू के सामने संकट खड़ा हुआ कि परीक्षाएं कैसे होंगी। ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प निकाला गया और कॉपियां चेक करवाई गईं। इसी में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का समय चला गया और डिग्रियां ऑनलाइन नहीं हो पाईं। हालांकि पीयू ने कहा था कि जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे।

विज्ञापन

यह पढ़ें: इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वेरिफिकेशन भी होगा ऑनलाइन

अब पीयू ने घोषणा की है कि दिवाली के बाद ऑनलाइन डिग्रियों पर काम होगा। इस व्यवस्था के जरिए विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। पीयू ने संबंधित एजेंसी को डिग्री का प्रोफार्मा दिया है, जो विद्यार्थियों को मिलेगी, उस पर कहीं भी सवाल नहीं उठाए जा सकेंगे। यदि कहीं नौकरी या दाखिले के लिए विद्यार्थी वेरिफिकेशन करवाना चाहते हैं, तो वे सीधे संबंधित संस्थान को कोड दे देंगे, जहां एक ही मिनट में वेरिफाई कर दिया  जाएगा। इससे समय की बचत होगी और काम भी आसानी से हो जाएगा। पीयू की योजना यह भी है कि स्थापना से लेकर अब तक जितने विद्यार्थी पढ़े हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा, जिसको एक कोड के जरिए चेक किया जा सकेगा। इस पर भी तेजी से काम चल रहा है।

 

पीयू पीजी के विद्यार्थियों को जल्द ही ऑनलाइन डिग्रियां मुहैया कराने का काम शुरू करेगी। कोरोना काल में ऑनलाइन परीक्षाएं करवाना बड़ी चुनौती थी। साथ ही परिणाम देना भी। यह योजना सफल रही। अब डिग्रियों पर काम शुरू किया जाएगा। -प्रो. जगत भूषण, परीक्षा नियंत्रक, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed