{"_id":"6399ffa88d07bc3c042a3f16","slug":"punjab-tried-to-sexual-assault-nurse-in-auto-she-jumped-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चलते ऑटो में नर्स से दुष्कर्म की कोशिश, कूदकर बचाई इज्जत, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चलते ऑटो में नर्स से दुष्कर्म की कोशिश, कूदकर बचाई इज्जत, दो गिरफ्तार
Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
सार
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में नर्स है। मंगलवार रात ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए उसने एक ऑटो पकड़ा। रास्ते में ऑटो में उसके साथ पिछली सीट पर बैठे युवक और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
नर्स से दुष्कर्म का प्रयास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्यूटी के बाद मंगलवार रात ऑटो से घर जा रही निजी अस्पताल की नर्स से दुष्कर्म की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह (24) व मनमोहन सिंह (29) निवासी कुराली के रूप में हुई है। पुलिस ने ऑटो को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में नर्स है। मंगलवार रात ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए उसने एक ऑटो पकड़ा। रास्ते में ऑटो में उसके साथ पिछली सीट पर बैठे युवक और चालक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए खरड़-कुराली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास उसने ऑटो से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके कुछ कपडे़ भी फाड़ दिए थे। इस दौरान वहां सैर कर रहे एक दंपती ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं और जगह-जगह दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन