फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top News 29 November 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: हरियाणा के सीएम से मिले कैप्टन और परनीत कौर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाई अमरिंदर की तस्वीर

Mon, 29 Nov 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 04:10 PM IST
सार

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे के साथ गई कोलकाता की महिला ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। महिला ने अपने पति की अनुमति से प्रेमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में लाहौर की मस्जिद में निकाह किया। इससे पहले महिला ने वहां इस्लाम धर्म कबूल किया। महिला और उसका पहला पति दोनों ही मूक बधिर हैं।

विज्ञापन
Punjab Top News 29 November 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रविवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की ढाई साल की बच्ची को घर के बाहर से अगवा किया और उसे जिंदा ही जमीन में दफना दिया। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन

 
राजनीतिक हलचल: भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच मनोहर लाल से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह 

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कई नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा से गठबंधन की अटकलों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुलाकात के बाद कैप्टन ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


कांग्रेस में नया विवाद: सांसद परनीत कौर ने अपने टि्वटर अकाउंट के प्रोफाइल पर लगाई कैप्टन की तस्वीर

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर बागी हो गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'कैप्टन फॉर 2022' की फोटो लगा दी है। परनीत कौर को कांग्रेस नोटिस जारी कर चुकी है, हालांकि अभी तक उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात: महिला ने पुलिस कांस्टेबल की ढाई साल की बच्ची को जिंदा दफनाया, खुलासा होने पर सन्न रह गया परिवार

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में रविवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की ढाई साल की बच्ची को घर के बाहर से अगवा किया और उसे जिंदा ही जमीन में दफना दिया। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची के परिवार वाले उसे ढूंढते हुए बाहर निकले लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। पढ़ें विस्तृत खबर...

कमबख्त इश्क: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी युवक से हुआ प्यार, भारतीय पति ने पढ़वा दिया पत्नी का निकाह 

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे के साथ गई कोलकाता की महिला ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। महिला ने अपने पति की अनुमति से प्रेमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में लाहौर की मस्जिद में निकाह किया। इससे पहले महिला ने वहां इस्लाम धर्म कबूल किया। महिला और उसका पहला पति दोनों ही मूक बधिर हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...

 
किसानों की चन्नी को चेतावनी : गन्ने का मूल्य 14 दिन में नहीं बढ़ा तो चंडीगढ़ को बना देंगे दिल्ली 

पंजाब में गन्ना मूल्यों को लेकर चन्नी सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। अब तक गन्ना मूल्यों को लेकर सरकार के कोई समाधान नहीं किए जाने को लेकर किसानों के तेवर तल्ख हो गए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो वह चंडीगढ़ को दिल्ली बनाने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को इसके लिए 14 दिन का समय दिया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed