फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Preneet Kaur put Captain Amarinder Singh picture on Profile of Her Twitter Account

अब परनीत कौर भी छोड़ेंगी कांग्रेस: फेसबुक व ट्विटर अकाउंट की डीपी से कांग्रेस हटाकर कैप्टन फॉर 2022 की तस्वीर लगाई

Mon, 29 Nov 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 01:04 PM IST
सार

परनीत कौर को कांग्रेस नोटिस जारी कर चुकी है, हालांकि अभी तक उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। 

विज्ञापन
MP Preneet Kaur put Captain Amarinder Singh picture on Profile of Her Twitter Account
सांसद परनीत कौर ने बदली प्रोफाइल पिक्चर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर बागी हो गई हैं। उन्होंने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। परनीत ने अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट की डीपी से कांग्रेस हटाकर कैप्टन फॉर 2022 की तस्वीर लगा दी है। परनीत का यह कदम पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस का भी जवाब माना जा रहा है। परनीत कौर को कांग्रेस की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करके सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया था।

विज्ञापन

  
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद से परनीत कौर ने कांग्रेस में रहने या फिर कैप्टन की पार्टी में जाने संबंधी चुप्पी साध रखी थी। पिछले दिनों जब मोती महल के करीबी संजीव शर्मा बिट्टू की मेयर की कुर्सी खतरे में पड़ी और उनके खिलाफ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के समर्थक पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए तो बिट्टू की कुर्सी बचाने के लिए परनीत ने सरकार समर्थक पार्षदों की खिलाफत की। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने परनीत को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें परनीत पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप लगाते जवाब मांगा गया था कि वह साफ करें कि क्या वह अपने पति कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' का गठन किया है। कैप्टन पटियाला से पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुके हैं।  

सिद्धू पर साधा था निशाना
परनीत कौर प्रदेश कांग्रेस में हुई उठापटक को कैप्टन के साथ अन्याय और नवजोत सिद्धू की साजिश करार दे चुकी हैं। परनीत कौर एक बयान में कह चुकी हैं कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। परनीत कौर के साथ ही इस बार उनकी बेटी जयइंदर कौर भी सियासी तौर पर पटियाला में सक्रिय हो गईं हैं और माना जा रहा है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed