पंजाब: बीएसएफ का दायरा बढ़ाने पर सियासत तेज, कैप्टन से मिलने पहुंचे सीएम चन्नी, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से गुरुवार को मुलाकात की। यह मुलाकात सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस पर हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि के केंद्र के फैसले का विरोध होना शुरू हो गया है। गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल समेत कई नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। उधर, चन्नी सरकार में मंत्री परगट सिंह ने इसके पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह की साजिश बताई। पंजाब सरकार ने भी केंद्र से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की। आइए पढ़ते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरें।
पंजाब में बड़ा सियासी घटनाक्रम: अमरिंदर सिंह से अचानक मिलने पहुंचे सीएम चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को मोहाली के सिसवां स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी की यह कैप्टन से पहली मुलाकात होगी । कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम और बेटे की शादी से भी दूरी बना रखी थी लेकिन अचानक इस मुलाकात ने पंजाब की सियासत को गर्मा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर
कैप्टन पर परगट सिंह का हमला
पंजाब के मंत्री परगट सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर एक बार फिर हमला बोला। पंजाब समेत तीन राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने वाले केंद्र के फैसलों को कैप्टन अमरिंदर सिंह की साजिश बताई। परगट सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि कैप्टन सिर्फ भाजपा के साथ हैं। पढ़ें विस्तृत खबर
टैक्स वसूली के विरोध में उतरे निजी बस आपरेटर
परिवहन विभाग की टैक्स वसूली के विरोध में पंजाब के निजी बस आपरेटर उतर चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार की लोक लुभावन योजनाओं से उन्हे घाटा हो रहा है। उन्होंने बसों के रख रखाव का समय चार दिनों के बजाय आठ दिन किए जाने सहित कई मांगों को सरकार के सामने रखा है। पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब सरकार ने खरीदी 26 इनोवा कारें
पंजाब भले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा हो लेकिन मंत्रियों की विलासिता में कोई कमी न रह जाए इसकी पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करने में जुटी है। वैसे तो इस सरकार के पांच महीने ही बचे हैं लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रियों के लिए 4.25 करोड़ रुपये खर्च कर 26 नई इनोवा गाड़ियों की खरीद कर ली है। मोहाली आरटीओ कार्यालय में इन नई गाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर
अकाली दल ने किया राजभवन के बाहर प्रदर्शन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र 35 किलोमीटर की वृद्धि के फैसले का विरोध गुरुवार को सड़कों पर भी दिखने लगा। शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र के इस फैसले के विरोध में चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। पढ़ें विस्तृत खबर