फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Toll Barriers and Toll Fees Review

टोल की टीसः नवांशहर से जहां जाएं लगेगी टोल फीस

Sat, 05 Jul 2014 09:09 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Jul 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab Toll Barriers and Toll Fees Review

पंजाब में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले या फिर बाहर से पंजाब आने वाले वाहन चालक टोल की मार झेल रहे हैं। इससे दोआबा इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है। दोआबा में भी नवांशहर के लोगों के लिए तो टोल फीस जैसे रोजाना का टैक्स बन गया है। लोग शहर से किसी भी तरफ बाहर जाएं, उन्हें टोल टैक्स देना ही पड़ता है।

विज्ञापन


नवांशहर से अगर बलाचौर-गढ़शंकर सेक्शन की तरफ जाना हो तो पहले मजारी में टोल प्लाजा से जूझना पड़ता है। यहां कार के लिए एक तरफ से टोल फीस 51 रुपये लगती है। इसी तरह अगर नवांशहर से बंगा, फगवाड़ा या जालंधर की तरफ जाना हो तो भी बहराम में टोल प्लाजा है।
विज्ञापन


यहां कार की एक तरफ की टोल फीस 34 रुपये है। यदि नवांशहर से बलाचौर होते हुए रोपड़ जाना हो तो काठगढ़ में टोल प्लाजा पर वाहनों के पहिए थम जाते हैं। यहां भी कार की एक तरफ की टोल फीस 34 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब से बाहर आना हो तो टोल फीस

Punjab Toll Barriers and Toll Fees Review

इसके बाद यदि रोपड़ से चंडीगढ़ की तरफ जाना हो तो सलखियां में फिर टोल प्लाजा है। यहां कार की एक तरफ की टोल फीस 41 रुपये है। नवांशहर से अगर लुधियाना जाना हो तो सीधा रास्ता फिल्लौर होकर है।

लेकिन, इस रास्ते पर सबसे मंहगा टोल प्लाजा लाडोवाल में पड़ता है। यहां कार की एक तरफ की टोल फीस 110 रुपये है। सफर जितने किलोमीटर का है, उससे दोगुनी टोल फीस एक तरफ की है।

इसलिए नवांशहर से लुधियाना जाने केलिए लोग राहों, माछीवाड़ा वाले रास्ते को तरजीह देते हैं। हालांकि, इस रास्ते से दूरी बढ़ जाती है। नवांशहर छोटा सा जिला है।

यहां बड़ी संख्या में एनआरआई हैं। लोग संपन्न हैं, ज्यादातर घरों में कारें हैं। इसलिए लोग कार से सफर करने को तरजीह देते हैं। इनकी जेब पर टोल टैक्स का डाका पड़ रहा है।

चारों तरफ टोल प्लाजा

Punjab Toll Barriers and Toll Fees Review

नवांशहर-बलाचौर-गढ़शंकर----मजारी
वाहन------रुपये
कार--------51
एलसीवी----78
बस-ट्रक----154

नवांशहर-बंगा-फगवाड़ा-----बहराम
वाहन------रुपये
कार--------34
एलसीवी----51
बस-ट्रक----101

नवांशहर-बलाचौर-रोपड़-----काठगढ़
वाहन------------------------रुपये
कार-------------------------34
एलसीवी---------------------51
बस-ट्रक---------------------101

नवांशहर-फिल्लौर---------लुधियाना
वाहन-----------------------रुपये
कार-------------------------110
एलसीवी--------------------192
बस-ट्रक-------------------385

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed