फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab to see investment of Rs 1,400 crore, employment for 2,000 people

Chandigarh News: पंजाब में होगा 1400 करोड़ का निवेश, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 29 Oct 2025 09:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab to see investment of Rs 1,400 crore, employment for 2,000 people
-कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी जानकाी, आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड कंपनी करेगी करेगी
विज्ञापन

-प्रदेश में निवेश लाने के लिए हैदराबाद व चेन्नई का करेंगे दौरा
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सालाना 2300 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनी आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड पंजाब में 1400 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी जिला बरनाला के गांव बड़बर में एक नई एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस इकाई से लगभग 2 हजार पंजाबियों को रोजगार मिलेगा। अरोड़ा बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में नया निवेश लाने के लिए हैदराबाद व चेन्नई का दौरा किया जाएगा। इस दौरान उद्योगपतियों से मुलाकात की जाएगी और साथ ही रोड शो भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरनाला के इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल चुकी है और इकाई स्थापित करने के लिए जमीन का कब्जा भी कंपनी को दिया जा चुका है। आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड भारत की प्रमुख एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) और विशेष रसायन निर्माताओं में से एक है। यह कंपनी दर्द, बुखार और सूजन के इलाज में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली नॉन-स्टीरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (एनएसएआईडी)– आइबूप्रोफेन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी में से एक है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ छन्ना, बरनाला में पहले से चल रही इकाई
कंपनी की एक निर्माण इकाई पहले से ही फतेहगढ़ छन्ना, बरनाला में चल रही है। नई इकाई की स्थापना के बाद पंजाब में इस कंपनी का कुल निवेश 2533 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और इसकी सभी इकाइयों में कुल 3100 लोग कार्यरत होंगे। अरोड़ा ने कहा कि बरनाला जिले के बड़बर गांव में प्रस्तावित 1,400 करोड़ रुपये का यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट आईओएल की एपीआई उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आप सरकार के सत्ता में आने के बाद पंजाब में कुल 1.30 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है जिससे 5 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इस अवसर पर आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वरिंदर गुप्ता और निवेश प्रोत्साहन विभाग के सीईओ अमित ढाका भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article