फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab terror attack may be Conspiracy of isis

पंजाब: आतंकी हमला कहीं IS की दस्तक तो नहीं

Tue, 28 Jul 2015 04:16 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
punjab terror attack may be Conspiracy of isis

पंजाब में गुरदासपुर के दीनानगर में हुआ आतंकी हमला आईएस की साजिश हो सकता है। पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी गिल ने यह अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी केपीएस गिल कहते हैं कि 25 साल बाद पंजाब में हुआ चरमपंथी हमला भारत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का विज़िटिंग कार्ड है और यह एक सोची समझी साज़िश के तहत किया गया है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि पाकिस्तान के तमाम चरमपंथी संगठन आईएस के साथ आ गए हैं।
विज्ञापन


गिल कहते हैं कि भारत के लिहाज़ से यह एक गंभीर मामला है। भारत सरकार को इसे हलके में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह एक अंतरराष्ट्रीय चरमपंथ का सवाल है।

गिल कहते हैं कि जैसे ब्रिटिश सम्राज्य अंतरराष्ट्रीय होना चाहता था, कम्युनिस्ट अंतरराष्ट्रीय होना चाहते थे, हिटलर अंतरराष्ट्रीय होना चाहता था, वैसे ही इस्लामी चरमपंथ भी अंतरराष्ट्रीय होना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सक्षम बनाया जाए तो बेहतर होगा

punjab terror attack may be Conspiracy of isis

पूर्व डीजीपी गिल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इस आतंकी हमले से जैसे निपटा है, उससे यह संदेश मिलता है कि अगर पुलिस को सक्षम बनाया जाए तो वे सेना के सहयोग बिना ऐसे हमलों से निपट सकती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो को मिली खुफिया जानकारी की जहाँ तक बात है तो उसे यह जानकारी मिलती है कि आतंकी हमला होने वाला है, लेकिन कहां इसका नहीं पता चलता।

गिल कहते हैं कि काफी समय से यह चर्चा चल रही है कि सिख चरमपंथ और इस्लामी चरमपंथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चा बना सकते हैं। इस संबंध में आईएस ने यूरोप और अन्य जगहों पर बैठकें की हैं, लेकिन उसमें उनको सफलता नहीं मिली है।

गिल ने बताया कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स नाम का एक संगठन बना था, जिस पर पंजाब में काबू पा लिया गया था, लेकिन कश्मीर में इसे काबू नहीं किया जा सका था।

(पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल से बीबीसी संवाददाता समीरात्मज मिश्र की बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed