{"_id":"5e0e49b98ebc3e87ae37ef66","slug":"punjab-team-will-come-to-the-ground-with-the-intention-of-winning-against-delhi-chandigarh-news-pkl361882189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी पंजाब की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी पंजाब की टीम
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैचों में दिल्ली के खिलाफ फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम जीत के इरादेे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमाें के बीच मुकाबला शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर वीरवार को पंजाब और दिल्ली की टीमाें ने पीसीए स्टेडियम मोहाली में जमकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाया। रणजी ट्रॉफी के अभी तक खेले गए 4 मैचों में पंजाब को दो में जीत मिली। जबकि 2 मैच ड्रा रहे। इन मुकाबलों में पहली पारी में बढ़त के आधार पर पंजाब ने 3-3 अंक हासिल किए। पंजाब ने राजस्थान को जयपुर में और हैदराबाद को ध्रुव पांडव क्रिकेट स्टेडियम पटियाला में हराकर दोनो मैचों में 7-7 अंक अर्जित किए हैँ। इस कारण एलीट ग्रुप-ए में पंजाब की टीम टॉप पर चल रही हैं।
मंदीप सिंह को मिली पंजाब टीम की कमान...
दिल्ली के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मुकाबले को लेकर पीसीए एसोसिएशन की ओर से मंदीप सिंह को कप्तान नियुक्त किया गया हैं। इसके बाद टीम में शुभमन गिल, विनय चौधरी, शरद लुंबा, सनवीर सिंह, गुरकिरत मान, अनमोलप्रीत सिंह (विकेट कीपर), मयंक मारकंडे्य, बलतेज सिंह, रोहन मारवाह, अकुल प्रताप पांडव, संदीप शर्मा, अभिषेक गुप्ता और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।