फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab surpassed Maharashtra in Corona active case number

चिंता : बढ़ रहे कोरोना के केस, महाराष्ट्र से आगे निकला पंजाब, छह दिन में बिगड़े हालात  

Mon, 08 Mar 2021 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 03:39 PM IST
सार

  • पंजाब में कोरोना संक्रमण के नए केसों की दर ने महाराष्ट्र को पछाड़ा
  • पंजाब में 28 फरवरी को नए केसों की 0.29 प्रतिशत की दर थी, जो बढ़कर 0.45 प्रतिशत तक आ गई है
  • महाराष्ट्र में 28 फरवरी को 0.36 प्रतिशत की दर 6 मार्च को 0.41 प्रतिशत तक ही पहुंची 

विज्ञापन
Punjab surpassed Maharashtra in Corona active case number
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में कोरोना संक्रमण के नए केसों की दर ने अब महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है। प्रदेश में संक्रमण के नए केसों की दर महाराष्ट्र की दर 0.41 से बढ़कर 0.45 प्रतिशत पहुंच गई। 1 मार्च को पंजाब में यही दर 0.21 प्रतिशत दर्ज की गई थी। देश में दर 0.14 प्रतिशत है। पंजाब में टेस्ट की संक्रमण दर 1.3 से बढ़कर 3.2 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


पंजाब में अब तक 5190528 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 188391 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि सूबे में एक्टिव केसों की संख्या में भी खासा इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह में एक्टिव केसों की संख्या 7497 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग भी संक्रमण के बिगड़ रहे हालात को लेकर खासा चिंतित है। विभाग ने अब हर रोज नमूने लेने की संख्या भी बढ़ाकर 30845 तक कर दी है। 
विज्ञापन



केंद्र ने भी बढ़ती संक्रमण की दर को देखते हुए पंजाब में एक विशेष टीम भेजी है। इसके बाद भी पंजाब में संक्रमण को लेकर हालात पर काबू नहीं हो पा रहा है। नए केसों के मामले में पंजाब ने महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। 28 फरवरी को नए केसों की पंजाब में 0.29 प्रतिशत की दर थी, जो अब बढ़कर 0.45 प्रतिशत तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में यही दर 28 फरवरी को 0.36 प्रतिशत थी, जो अब 6 मार्च को बढ़कर 0.41 प्रतिशत तक ही पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिन में रोजाना आने वाले केसों की वृद्धि

  •       दिनांक          पंजाब       महाराष्ट्र
  •       6 मार्च         0.45         0.41 
  •       5 मार्च         0.40         0.40
  •       4 मार्च         0.31         0.39
  •       3 मार्च         0.35         0.39
  •       2 मार्च         0.34         0.38
  •       1 मार्च         0.31         0.37
  •       28 फरवरी    0.29         0.36

कोरोना से 17 की मौत, 1051 मिले संक्रमित
पंजाब में रविवार को कोरोना से 17 मरीजों की मौत हो गई। सूबे में 1051 संक्रमित मिले हैं। गुरदासपुर में 1, जालंधर में 5, एसएएस नगर में 2, मुक्तसर में 2, पटियाला 1 और एसबीएस नगर में 6 मरीजों की जान चली गई। नवांशहर में सबसे ज्यादा 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed