फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Teacher Eligibility Test will be under security

Chandigarh News: पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आज होगी मामले में यूनिवर्सिटी के दो अधिकारियों को किया था निलंबित

Sat, 29 Apr 2023 09:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab State Teacher Eligibility Test will be under security
चंडीगढ। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीएसटीईटी 2023) की मार्च में रद्द हुई परीक्षा रविवार को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दोबारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। नियम तोड़ने पर पुलिस की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की शिक्षा विभाग की टीमें औचक जांच करेंगी। इससे पहले पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2 की सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर 12 मार्च को हुआ था। परीक्षा केंद्रों में करीब एक लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। पेपर में 60 में से 57 प्रश्नों के जवाब में दिए उत्तर को हाईलाइट किया गया था। सोशल मीडिया पर कई परीक्षार्थियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने दावा किया कि जो विकल्प हाईलाइट किए थे, उनमें 60 फीसदी जवाब सही थे। इसके अलावा पेपर में कई शाब्दिक और वाक्य विन्यास की गलतियां थीं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने जीएनडीयू को पेपर करवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि पेपर का मामला गर्माने के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। वहीं, दोबारा परीक्षा लेने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed