फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Power Corporation Limited Appeals to Government offices to Shut Down ACs for three days 

पंजाब में भीषण बिजली संकट: सरकारी दफ्तरों को एसी न चलाने के आदेश, दो दिन का औद्योगिक वीकली ऑफ लगा, कैप्टन लेंगे बैठक

Thu, 01 Jul 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 04:02 PM IST
सार

मानसून की देरी के कारण पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। इन दिनों पैडी का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में पंजाब में बिजली की मांग पिछले सारे रिकार्ड तोड़ चुकी है। मांग बढ़ने से पूरे प्रदेश में लोगों को लंबे लंबे कट झेलने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab State Power Corporation Limited Appeals to Government offices to Shut Down ACs for three days 
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भीषण गरमी और पैडी सीजन के कारण बिजली की हुई भारी कमी के मद्देनजर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) ने दो दिनों का औद्योगिक वीकली ऑफ लागू कर दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा और तीन जुलाई तक रहेगा। साथ ही पावरकॉम ने प्रदेश के सारे सरकारी विभागों, बोर्डों और कारपोरेशनों से भी तीन जुलाई तक एसी बंद रखने की अपील की है।

विज्ञापन


पंजाब में मानसून में देरी के चलते भीषण गरमी पड़ रही है और ऊपर से इन दिनों पैडी का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में पंजाब में बिजली की मांग पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 14500 मेगावाट को भी पार कर गई है। लेकिन इसके विपरीत पावरकॉम के पास 13700 मेगावाट बिजली की ही उपलब्धता बताई जा रही है। डिमांड व सप्लाई में अंतर के चलते पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दिन में दो से तीन घंटे के कट लगने शुरू हो गए हैं। इसके विरोध में बुधवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन



अब पावरकॉम ने सेंट्रल (लुधियाना) जोन और जालंधर जोन में दो दिनों के औद्योगिक वीकली ऑफ का एलान कर दिया है। यह वीकली ऑफ जरूरी और अन्य छोटे उद्योगों पर लागू नहीं होगा। कैटेगरी दो और कैटेगरी तीन फीडरों से फीड होने वाले पंजाब में बड़ी इंडस्ट्री, आर्क फर्नेस इंडस्ट्री, इंडक्शन फर्नेस इंडस्ट्री और रोलिंग मिल पर दो दिन का वीकली ऑफ लागू कर दिया है। वीकली ऑफ के दौरान फिक्सड चार्जेज वसूल नहीं किए जाएंगे। गुरुवार शाम चार बजे से लेकर तीन जुलाई शाम चार बजे तक वीकली ऑफ लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पावरकॉम ने प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और कारपोरेशनों के स्टाफ से तीन दिनों के लिए एसी बंद रखने की अपील की है। विभागों के स्टाफ को अपील की है कि वह अपने दफ्तरों में बगैर जरूरत के लाइटें न चलाएं और बिजली से चलने वाले हाई पावर उपकरणों को भी तीन दिनों तक बंद रखें।

बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों ने लगया जाम

होशियारपुर में लगातार बिजली के कटों से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार सुबह से ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन व धरना दे रहे लोगों ने बुधवार देर रात से ही शुरू कर दिया था, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग धरने से उठ गए थे। गुरुवार की सुबह होते ही बिजली का कट दोबारा लगे तो लोग फिर से सड़कों पर उतर आए। जाम लगाकर बैठे गांव महिलांवाली, अली बस्सी, बस्सी मुस्तफा सहित इलाके के कई गांवों के लोगों ने कहा कि तपती गर्मी में बिजली के कट लगने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों से कट लगने का कारण पूछते हैं तो वह कहते हैं कि पीछे से ही बिजली बंद है। इस बारे में उन्हें खुद कुछ नहीं मालूम। जाम के कारण ऊना व होशियारपुर से आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव बस्सी मुस्तफा में रोष प्रदर्शन कर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि वह सुबह से धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन संबंधित विभाग के एक अधिकारी के सिवाय कोई भी बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उनसे बात करने नही पहुंचा। गौरतलब है कि ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पंजाब सीमा के कई गांव में ऐसी सड़क जाम की स्थिति देखने को मिली। 

अघोषित बिजली कटों के खिलाफ भाजपा ने घेरा पावरकॉम दफ्तर

तपती गर्मी में बार-बार लग रहे बिजली के अघोषित कटों के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके विरोध में पठानकोट में भाजपा की ओर से नार्थ मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह तथा साउथ मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी की अध्यक्षता में शहर में रोष निकाला। इसके बाद ढांगू रोड़ स्थित पावरकॉम कार्यालय का घेराव कर कैप्टन सरकार व पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की गई। 
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर व पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा विशेष रूप से धरने में शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जनता को सुविधाएं देने में नाकामयाब हुई है। बिजली के अघोषित कटों से पूरे पंजाब में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई है तथा लोग घरों से बाहर निकलकर कैप्टन सरकार के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि एक तो बिजली के अत्याधिक कट लग रहे हैं ऊपर से अगर कभी-कभार बिजली की सप्लाई चालू होती भी है तो वोल्टेज के उतार चढ़ाव के चलते लोगों के कीमती बिजली उपकरण जल रहे हैं। आलम यह है कि जून-जुलाई के महीने में भारी गर्मी के मौसम में बिजली के बिना लोग न तो दिन को सो पा रहे हैं तथा न ही रात को। बिजली कटों के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि अगर बिजली की इस आंख मिचौली को रोका नहीं गया तो कैप्टन सरकार के खिलाफ खोले मोर्चे को और तेज किया जाएगा। इस दौरान भाजपा की ओर से एक्सईएन को ज्ञापन भी सौंपा गया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed