फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab State cabinet expansion has been given approval, 9 ministers will be sworn tomorrow

पंजाब कैबिनेट विस्तार पर कांग्रेस आलाकमान की मुहर, 9 विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

Fri, 20 Apr 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Apr 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
punjab State cabinet expansion has been given approval, 9 ministers will be sworn tomorrow
- फोटो : ANI

पंजाब मंत्रिमंडल के विस्तार का करीब एक साल से किया जा रहा इंतजार आखिर समाप्त हो गया। कैबिनेट में शामिल होने वाले नौ मंत्रियों के नाम शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच हुई बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल के अनुसार, नए मंत्री 21 अप्रैल को शाम 6 बजे पंजाब राजभवन में शपथ लेंगे। मंत्रियों के विभागों का एलान बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


जिन नौ विधायकों को पंजाब कैबिनेट में जगह मिली है, उनके नाम हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर (सुख) सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशू, श्याम सुंदर अरोड़ा, ओपी सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिंह सिद्धू।
विज्ञापन


इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट में मौजूदा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुणा चौधरी और रजिया सुलताना को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया है। शनिवार को वे भी कैबिनेट मंत्री के रूप में नए सिरे से शपथ हासिल करेंगी। राज्य कैबिनेट में नौ मंत्रियों को शामिल किए जाने के साथ ही पंजाब सरकार ने राज्य विधानसभा के 15 फीसदी मंत्रिमंडल का आंकड़ा छू लिया है। अब तक मुख्यमंत्री की कैबिनेट में एक मंत्री के इस्तीफे के बाद सात मंत्री कार्यरत थे। विवादों के चलते बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन हुई बैठक

punjab State cabinet expansion has been given approval, 9 ministers will be sworn tomorrow

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मिले थे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में कैप्टन के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद रहीं। इस बैठक में कैप्टन ने मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूची राहुल गांधी को सौंपी, जिस पर बैठक में ही विचार-विमर्श हुआ। फिर शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे तक चली बैठक में नए मंत्रियों को तुरंत शपथ दिलाने का फैसला लेते हुए सभी के नामों का एलान कर दिया गया। बैठक में 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर भी चर्चा हुई। 

सभी को उनकी क्षमता, ताकत और वरिष्ठता देखकर चुना : कैप्टन
कप्तान अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने नए मंत्रियों के बारे में अपनी सिफारिश पार्टी आलाकमान को वीरवार की बैठक में सौंप दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार सरकार में गतिशीलता को बढ़ावा देगा, क्योंकि राज्य के लगभग 40 विभागों का वर्कलोड अब उनके सहित 18 सदस्यों के बीच विभाजित होगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों को उनकी क्षमता, ताकत, वरिष्ठता के साथ-साथ उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। सभी नए चुने गए विधायकों के लिए मंत्री के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल होगा लेकिन ये सभी विधायक अनुभवी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed