फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab sports minister alleges discrimination after Mohali stadium dropped from hosting World Cup match

Punjab: मोहाली में विश्वकप का कोई मैच नहीं, पंजाब के खेल मंत्री बोले- यह खुला भेदभाव, फैसला राजनीति से प्रेरित

Tue, 27 Jun 2023 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jun 2023 09:15 PM IST
सार

मीत हेयर ने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Punjab sports minister alleges discrimination after Mohali stadium dropped from hosting World Cup match
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर। - फोटो : @PunjabGovtIndia

विस्तार

वनडे क्रिकेटर विश्वकप 2023 इस बार देश में होगा। मंगलवार को जारी कार्यक्रम में मेजबान शहरों की सूची में मोहाली का नाम शामिल नहीं रहा है। इसकी पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कड़ी निंदा की। उन्होंने फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

विज्ञापन


मीत हेयर ने कहा कि विश्वकप मैचों की मेजबानी से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है, क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्वकप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्वकप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे लेकिन इस बार एक लीग मैच की भी मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है।
विज्ञापन


मीत हेयर ने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी। खेल मंत्री ने आगे कहा कि जहां एक ओर मोहाली में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, वहीं शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं। मोहाली में मैच होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलना था और खेलों से जुड़े देश और विदेश के पर्यटकों को पंजाब आना था। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed