फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Show cause notice to 42 officers of Housing and Urban Development Department

Punjab: हाउसिंग व शहरी विकास विभाग के 42 अफसरों को कारण बताओ नोटिस, तीन अधिकारी किए गए चार्जशीट

Sat, 17 Dec 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

हाउसिंग निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के निर्देश पर की गई।पड़ताल में सामने आया है कि विभाग के 45 अधिकारी व कर्मचारी जिन्हें अब कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं, उनके पास सबसे अधिक पेंडेंसी है।

विज्ञापन
Punjab Show cause notice to 42 officers of Housing and Urban Development Department
नोटिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम लोगों को सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही और देरी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से 42 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें शामिल तीन अधिकारियों में दो सीनियर सहायक और एक सहायक इस्टेट अफसर को ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई हाउसिंग निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के निर्देश पर की गई।

विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने बताया कि लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की है, जिस पर विभाग को प्राप्त आवेदनों और फाइलों की सीनियर अधिकारियों और खुद उनकी तरफ से निजी तौर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने प्रत्येक केस की पेंडेंसी की निजी तौर पर पड़ताल की। 

विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि विभाग के 45 अधिकारी व कर्मचारी जिन्हें अब कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं, उनके पास सबसे अधिक पेंडेंसी है। इनमें से तीन को कारण बताओ नोटिसों का जवाब न देने और ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि मामलों की क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी से जहां लोगों को परेशान होना पड़ता है। वहीं अनैतिक और भ्रष्ट तरीकों का जन्म होता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन अफसरों को किया गया चार्जशीट
जिन तीन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, उनमें जसपाल कौर सहायक इस्टेट अफसर पटियाला विकास अथॉरिटी, राजेश कुमार सीनियर सहायक (लेखा) अमृतसर विकास अथॉरिटी और परमिंदर सिंह सीनियर सहायक इस्टेट दफ्तर गमाडा शामिल हैं।

विज्ञापन

इन्हें जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
जिन 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं, उनमें अमृतसर विकास अथॉरिटी का एक जूनियर इंजीनियर (सिविल), जालंधर विकास अथॉरिटी के चार जूनियर इंजीनियर, बठिंडा विकास अथॉरिटी का एक सेक्शन अफसर (एसओ) और एक सीनियर सहायक (लेखा) और गलाडा के चार सीनियर सहायक (लेखा), एक सहायक इस्टेट अफसर, एक सब डिवीजन इंजीनियर (सिविल), एक सुपरिंटेंडेंट और एक एसओ शामिल हैं।

इसी तरह गमाडा के 27 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें एक इस्टेट अफसर (आवास निर्माण), एक इस्टेट अफसर (प्लाट), तीन सहायक इस्टेट अफसर, चार सुपरिंटेंडेंट (इस्टेट दफ्तर), दो सीनियर सहायक (लेखा), सात क्लर्क, सात सीनियर सहायक और दो जेई (सिविल) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed