फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab sent a proposal to the Center to increase storage capacity by 46 lakh metric tonnes

Chandigarh News: पंजाब ने 46 लाख मीट्रिक टन स्टोरेज क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Tue, 24 Jun 2025 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab sent a proposal to the Center to increase storage capacity by 46 lakh metric tonnes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने रबी और खरीफ सीजन में अनाज की खरीद में समस्याओं का समाधान करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया था, जिसकी पहली बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने 46 लाख मीट्रिक टन क्षमता के कवर्ड गोदाम बनाने के लिए केंद्र की हाई लेवल कमेटी को प्रस्ताव भेजा है। अगर ये गोदाम बनते हैं तो प्रदेश में स्टोरेज क्षमता का स्थायी समाधान हो जाएगा।
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि केंद्र से हर माह 10 से 12 लाख मीट्रिक टन चावल के उठान की भी मांग की है। हर साल 120 मीट्रिक टन के करीब चावल का उठान केंद्र ने करना होता है। अगर इतने चावल का उठान होगा, तभी जाकर यह समस्या हल होगी। वहीं, किसानों ने बैठक में किसान यूनियन का प्रतिनिधित्व न देने के चलते सरकार का विरोध किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता हरिंदर सिंह लख्खोवाल ने कहा कि किसानों को शामिल न करने के चलते वह कमेटी का विरोध करते हैं। साथ ही उन्होंने चीनी मिलों का 203 करोड़ बकाया जारी न करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पंजाब के पास 175 लाख मीट्रिक टन का स्पेस है, जो फुल है, लेकिन इस साल दिसंबर तक 40 लाख मीट्रिक टन जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके इलावा अगले साल जून के अंत तक लगभग 82-83 लाख मीट्रिक टन जगह बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। कटारूचक्क ने किसानों से नकली किस्मों के बीजों के प्रयोग से गुरेज करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज का दाना-दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। इसके इलावा फसलों में नमी की मात्रा घटाने के लिए उन्होंने किसान भाईचारे को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही कंबाइनों का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed