{"_id":"63edd01b701e47f80c0acb84","slug":"punjab-school-education-department-suspended-district-education-officer-of-tarntaran-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बच्चों की वर्दियां खरीदने में नहीं माने तय मानक, शिक्षा विभाग ने तरनतारन की डीईओ को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बच्चों की वर्दियां खरीदने में नहीं माने तय मानक, शिक्षा विभाग ने तरनतारन की डीईओ को किया सस्पेंड
Thu, 16 Feb 2023 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:11 PM IST
सार
शिक्षा विभाग के मुताबिक तरनतारन डीईओ एलिमेंट्री दलजिंदर कौर ने सरकारी नियमों के विपरीत जाकर वर्दियों की खरीद की है। साथ ही उन पर ग्रांट में हेराफेरी का आरोप है। विभग की जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
suspend
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने तरनतारन की जिला शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर सरकार द्वारा तय मानकों के मुताबिक बच्चों की वर्दी न खरीदने का आरोप है। इस दौरान वे जालंधर कार्यालय से अटैच रहेंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के मुताबिक तरनतारन डीईओ एलिमेंट्री दलजिंदर कौर ने सरकारी नियमों के विपरीत जाकर वर्दियों की खरीद की है। साथ ही उन पर ग्रांट में हेराफेरी का आरोप है। विभग की जांच में यह बात सामने आई है जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। विभाग ने अपने आदेश में साफ कहा कि मुअत्तली के समय दौरान उन्हें गुजारा भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वर्दियां और अन्य सामान मुहैया करवाया जाता है। इसके लिए बकायदा फंड का इंतजाम किया गया है। सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद घरों के 2500000 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन