फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab School Education Board released the schedule of examinations from 5th to 12th

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड: 5वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें- कब होंगे आपके एग्जाम

Fri, 25 Feb 2022 06:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 06:07 PM IST
सार

बोर्ड ने सभी स्कूलों को साफ कह दिया है कि परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्र बनाते वक्त भी इसका ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Punjab School Education Board released the schedule of examinations from 5th to 12th
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : www.pseb.ac.in

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ते ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की परीक्षाओं के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले लिखित परीक्षाएं होगी। उसके बाद प्रयोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं करवाई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रण जनक राज महरोक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ गई है। अब बोर्ड ने दूसरे चरण की परीक्षाओं को आयोजित करने की तैयारी की है।  5वीं कक्षा के चरण दो की परीक्षाएं 15 से 23 मार्च और आठवीं की परीक्षाएं सात से 22 अप्रैल तक होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 25 से 12 मई तक और 12वीं की परीक्षाएं सात अप्रैल से 12 मई तक आयोजित होंगी। इन कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षा के बाद होंगी। 
विज्ञापन


चरण दो की परीक्षाओं के दौरान सभी को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में हर साल सात लाख से अधिक छात्र हिस्सा लेते हैं। इतना ही नहीं अगर 5वीं और 8वीं के छात्रों की संख्या को मिला दें तो यह संख्या करीब 13 लाख हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने सभी स्कूलों को साफ कह दिया है कि परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्र बनाते वक्त भी इसका ध्यान रखा जाएगा। यहां तक कि परीक्षाओं का सिलेबस कैसा रहेगा, इस बारे में अधिक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed