जानिए कब से शुरू होंगी 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं, पंजाब बोर्ड ने डेटशीट की जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की सालाना परीक्षाओं को डेटशीट जारी की। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी। वहीं दसवीं की परीक्षा 17 मार्च से 8 अप्रैल तक होगी। बोर्ड मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं दोपहर के समय में होगी। परीक्षा का समय दो बजे से सवा पांच बजे तक रहेगा। इसमें 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए मिलेंगे। वहीं स्पेशल बच्चों को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय मिलेगा। इसी तरह दसवीं की परीक्षा सुबह दस से सवा एक बजे तक चलेगी।
बोर्ड का कहना है विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जहां पर विद्यार्थी फोन व ईमेल से संपर्क कर पाएंगे। वहीं, बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को कोई समस्या न आए।, इसके लिए परीक्षा शाखाओं के अधिकारी छुट्टी वाले दिन भी तैनात रहेंगे।
पांचवीं की परीक्षा 18 फरवरी तो आठवीं की परीक्षा 3 मार्च से
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं की डेटशीट भी घोषित कर दी है। पांचवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी और परीक्षाओं का समय 11 बजे से सवा दो बजे तक रहेगा। आठवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी और परीक्षा का समय नौ बजे से सवा बारह बजे तक रहेगा। पांचवीं की सेहत व शारीरिक शिक्षा विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 और 29 फरवरी को होगी। वहीं आठवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 24 मार्च संबंधित स्कूल की सुविधा अनुसार होंगी।