Chandigarh: पीएसईबी ने घोषित किया अतिरिक्त पंजाबी परीक्षा का परिणाम, वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे विद्यार्थी
राज्य में पंजाब राज्य भाषा एक्ट लागू है। साथ ही राज्य में किसी भी तरह की कोई सरकारी नौकरी करने के लिए दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई को अनिवार्य किया गया है। इसी वजह से बोर्ड की तरफ से साल में चार बार अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाती है।
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम संबंधी कोई अलग गजट तैयार नहीं किया गया है। पीएसईबी की तरफ से अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा 27 और 28 जनवरी को आयोजित की थी। इसमें पंजाब समेत कई राज्यों के विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इसके बाद बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित किया गया है।
रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की बेवसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। राज्य में पंजाब राज्य भाषा एक्ट लागू है। साथ ही राज्य में किसी भी तरह की कोई सरकारी नौकरी करने के लिए दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई को अनिवार्य किया गया है। इसी वजह से बोर्ड की तरफ से साल में चार बार अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा दसवीं स्तर तक की होती है।
पीएसईबी ने 12वीं कक्षा की डेटशीट बदली
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने होला मोहल्ला के चलते 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। बोर्ड की उप सचिव मनमीत भट्ठल ने बताया कि छह मार्च को करवाई जाने वाली वातावरण शिक्षा की परीक्षा अब 21 अप्रैल को संपन्न होगी। जबकि अन्य किसी भी पेपर की तारीख में बदलाव नहीं किया है।
उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को हिदायत दी कि वह डेटशीट के बारे में विद्यार्थियों को बताए। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है। इसके अलावा फोन नंबर पर 01725227333 कॉल की जा सकती है। याद रहे कि इससे पहले बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों के चलते 5वीं और 8वीं की परीक्षा में बदलाव किया था।
पीएसईबी ने कक्षा 5वीं और 8वीं की डेटशीट बदली
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी ) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की सालाना परीक्षाओं की डेटशीट में प्रशासनिक कारणों के चलते बदलाव किया है। बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं सेल्फ सेंटरों पर 25 फरवरी से चार मार्च आयोजित की जाएंगी। 8वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 22 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह दस बजे रहेगा। पेपर पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।