{"_id":"659e4976a7d8b9655c090dc9","slug":"punjab-roadways-driver-found-murdered-in-tarntaran-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarntaran: पंजाब रोडवेज के ड्राइवर का कत्ल, ड्यूटी के बाद लौट रहा था घर, खून से लथपथ शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tarntaran: पंजाब रोडवेज के ड्राइवर का कत्ल, ड्यूटी के बाद लौट रहा था घर, खून से लथपथ शव मिला
Wed, 10 Jan 2024 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (अमृतसर)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:24 PM IST
सार
गुरप्रीत सिंह (37) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव घडका पंजाब रोडवेज तरनतारन में ड्राइवर के पद पर तैनात था। देर शाम जब वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। गांव जामाराय के पास गांव कोट मुहम्मद खां के पास सड़क किनारे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
तरनतारन में ड्राइवर की हत्या।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब रोडवेज में ड्राइवर पद पर तैनात एक युवक की घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह (37) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव घडका पंजाब रोडवेज तरनतारन में ड्राइवर के पद पर तैनात था। देर शाम जब वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। गांव कोट मुहम्मद खां के पास सड़क किनारे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
सूचना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रमुख परमजीत सिंह विरदी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी और धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण मृतक के शरीर से काफी खून बह रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी। मृतक के तीन छोटे बच्चे, पत्नी और मां हैं।
विज्ञापन
डीएसपी (डी) अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास व कैमरों की जांच करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।