फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Roadways Chakka jam on January 8

आठ जनवरी को पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम, हरियाणा में सरकारी विभागों में ठप रहेगा काम

Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways Chakka jam on January 8
- फोटो : फाइल फोटो

वामपंथी दलों के आह्वान पर आठ जनवरी को किए जा रहे देशव्यापी आंदोलन में पंजाब के रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने भी उतरने का फैसला लिया है। इस फैसले के चलते आठ जनवरी को राज्य में रोडवेज कर्मचारी बसों का चक्का जाम करेंगे। यह जानकारी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब रोडवेज की वर्कशाप के गेट पर एक्शन कमेटी पंजाब रोडवेज द्वारा आयोजित की गई रैली के दौरान दी गई।

विज्ञापन


एक्शन कमेटी के कन्वीनर हरपाल सिंह ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे की सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार मिलकर पूरे देश में किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों को लूटने के नए-नए तरीके अपना रही हैं। एक्शन कमेटी ने कहा कि आठ जनवरी को पूरे देश में की जा रही हड़ताल में पंजाब रोडवेज के कर्मचारी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


एक्शन कमेटी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार बड़े व अमीर घरानों की जेब भर रही है जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली-पानी और ट्रांसपोर्ट को लगातार महंगा करके जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों का बकाया डीए और सातवें पे-कमीशन की सिफारिशें लागू नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणाः सरकारी महकमों में बुधवार को ठप रहेगा कामकाज

हरियाणा में विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारी आठ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आह्वान केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों की फेडरेशन ने किया है। इसलिए प्रदेश के कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा ने बताया कि संघ, विभागीय यूनियनों व एसोसिएशन के नेतृत्व में 200 से ज्यादा टीमों ने सोमवार को सभी जिलों में विभिन्न विभागों में कर्मचारी सभाओं का आयोजन कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। 

मंगलवार को भी सभी विभागों, बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों में गेट मीटिंग की जाएंगी और मोटरसाइकिल के जत्थों के साथ शहरों एवं कस्बों में जूलुस निकाले जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी व वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सोमवार को चलाया गया जनसंपर्क अभियान सफल रहा। 

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीस जुलाई 2019 की बैठक में मानी गई मांगों को लागू करने और जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाते हुए लंबित मांगों का बातचीत से समाधान करने की मांग की गई थी। लेकिन, कोई जबाब न मिलने के बाद 20 दिसंबर को 8 जनवरी की हड़ताल का नोटिस दिया गया, जिसे भी सरकार ने गंभीरता से लेने की बजाय आऊटसोर्सिंग की नीतियों को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी प्रकार के पार्ट टाइम व अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, पंजाब के समान वेतन व पेंशन आदि मांगों के प्रति गंभीर नहीं है।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दिया हड़ताल का नोटिस

नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर 8 जनवरी को हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन कार्य बहिष्कार करेगी। इससे संबंधित नोटिस बिजली निगम प्रबंधकों एवं राज्य सरकारों को प्रेषित कर दिया गया है। एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र मोर ने कहा कि बिजली क्षेत्र को केवल अति महत्वपूर्ण मूलभूत लोक जरूरत मानते हुए इसका संचालन ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ की अवधारणा से किया जाए। 

पिछले 20 वर्षों से बिजली क्षेत्र के निजीकरण के नित नए असफल प्रयोगों को अंजाम देकर बिजली क्षेत्र को वित्तीय घाटों में पहुंचाकर इसका ठीकरा कर्मचारियों के सिर पर फोड़ा जा रहा है। जिसे तुरंत प्रभाव से बंद करें। राज्य प्रधान अभिमन्यु धनखड़ ने बताया कि 8 जनवरी को हड़ताल व कार्य बहिष्कार कर अपनी प्रमुख मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। 

सरकार समान काम, समान वेतन के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करे। सभी श्रेणी के समस्त खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए। रोजमर्रा के बिजली परिचालन व रखरखाव के कार्यों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को तेलंगाना सरकार के आदेश की तरह नियमित करें। 

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हड़ताल में नहीं होगा शामिल
हरियाणा अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ 8 जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल में शामिल नहीं होगा। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित इस यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक सोमवार को चंडीगढ़ में हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ राष्ट्रहित और कर्मचारी हित के लिए कार्य करता है।

 ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में देश में लागू नागरिकता संशोधन कानून का विरोध भी है, इसलिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से जुड़ा कोई भी कर्मचारी इस हड़ताल में भाग नहीं लेगा। प्रदेश महासचिव सुनील राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार और बिजली विभाग के अधिकारी कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं जोकि श्रम कानूनों का उल्लंघन है। इसके लिए संगठन लड़ाई जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed