फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Roadways bus crushes passenger at Sector-17 bus stand, death

Chandigarh News: सेक्टर-17 बस स्टैंड में पंजाब रोडवेज की बस ने यात्री को कुचला, मौत से मचा हड़कंप

Tue, 23 Aug 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 02:21 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार मुतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष लग रही है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। परिजनों के आने के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Roadways bus crushes passenger at Sector-17 bus stand, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड में पंजाब रोडवेज की बस ने एक यात्री को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोपड़ के गांव बल्लेवाला निवासी सुखविंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे पंजाब रोडवेज की बस ने दिल्ली जाना था। बस चालक ने जैसे ही बस चलाई तो बस स्टैंड में काउंटर नंबर 13 के बाहर एक व्यक्ति अचानक आगे आ गया।
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाया तो बस चालक को पता चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर घायल को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष लग रही है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। परिजनों के आने के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed