{"_id":"603b1a9a8978d03c362a79e6","slug":"punjab-reports-595-corona-cases-11-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से 11 की मौत, 595 पॉजिटिव मिले, मोहाली समेत नौ जिलों में हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से 11 की मौत, 595 पॉजिटिव मिले, मोहाली समेत नौ जिलों में हालत चिंताजनक
Sun, 28 Feb 2021 09:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:55 AM IST
सार
- एक हफ्ते में संक्रमितों की संख्या में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी
- जालंधर के बीएसएफ कैंपस में बनाया गया माइक्रो कंटेनमेंट जोन
- स्वास्थ्य विभाग रोज ले रहा 27 हजार नमूने, 2.5% हुई कोरोना दर
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सूबे के मोहाली, पटियाला, जालंधर सहित नौ जिलों में हालत चिंताजनक हो गई है। यहां संक्रमण के स्तर में पिछले एक सप्ताह में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यहां कोरोना की दर भी 1.3 से बढ़कर 2.5% तक पहुंच गई है। एक हफ्ते से रोजाना राज्य में 500 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
17 फरवरी के बाद से पंजाब में तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। नौ जिलों में संक्रमण अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से बढ़ा है। इनमें लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर और नवांशहर शामिल हैं। यहां रोज 50 से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित है। यह देखते हुए एहतियातन माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। जालंधर के बीएसएफ कैंपस में भी एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच 20 हजार से बढ़ाकर 27 हजार कर दी है। इसके अलावा संक्रमण से सबसे प्रभावित जिलों के डीसी को कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
11 की मौत, 595 नए मामले मिले
पंजाब में शनिवार को 595 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जालंधर में सबसे अधिक 70 संक्रमण के मामले आए। वहीं, राज्य में 11 लोगों की मौत भी हुई है। इनमें होशियारपुर में चार, लुधियाना में तीन, पटियाला में दो, मानसा में एक, तरनतारन में एक शामिल है। अब तक पंजाब में 5825 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि इस समय सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4436 है।
पंजाब में सक्रंमण की दर
- दिनांक दर (% में)
- 26 फरवरी 2.5
- 25 फरवरी 2.3
- 24 फरवरी 2.2
- 23 फरवरी 2.1
- 22 फरवरी 2.0
- 21 फरवरी 1.8
- 20 फरवरी 1.7
- 19 फरवरी 1.6
- 18 फरवरी 1.1