फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Reliance has written to CM and DGP to intervene in case of tower vandalism

पंजाब में मोबाइल टावरों को निशाना बनाने पर भड़का रिलायंस जियो, सीएम और डीजीपी से की शिकायत

Wed, 30 Dec 2020 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Dec 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Reliance has written to CM and DGP to intervene in case of tower vandalism
Jio tower Punjab - फोटो : ani
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले कुछ दिन से पंजाब में जियो के मोबाइल टावरों को निशाना बनाया जा रहा था। अब रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 
विज्ञापन

 

पंजाब में किसानों की ओर से जियो के मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस हरकत में आई और टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही राज्य में संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को अपनी देखरेख में मोबाइल टावरों को दुरुस्त करवाने में सहयोग दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं। इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ लोग उनकी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि सूबे में 1561 मोबाइल टावरों की सेवाएं बाधित हुई हैं, जिनमें से 440 टावरों की मरम्मत की जा चुकी है। पंजाब के सभी 22 जिलों में कुल 21306 मोबाइल टावर हैं।


मुख्यमंत्री ने सोमवार को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए राज्य पुलिस को निर्देश दिए थे कि मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। हालांकि राज्य पुलिस ने अब तक टावरों को नुकसान पहुंचाए जाने के मामलों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं मंगलवार को राज्य पुलिस ने टावरों पर संचार सेवा बहाल कराने पर ज्यादा ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed