फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Politics intensified after Sunil Jakhar Quits Congress

Sunil Jakhar Quits Congress: कांग्रेसियों ने साधा निशाना, भाजपा ने दिया आमंत्रण, आप बोली-कांग्रेस की घटिया राजनीति का शिकार बने जाखड़

Sun, 15 May 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 May 2022 12:07 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी की समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीति का शिकार हुए हैं। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सुनील जाखड़ बेहद सम्मानित नेता हैं।

विज्ञापन
Punjab Politics intensified after Sunil Jakhar Quits Congress
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पर पंजाब की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान जाखड़ के पार्टी छोड़ने के एलान पर जहां कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। वहीं विरोधी पार्टियों ने उन्हें खराब राजनीति का शिकार बताया है। 

विज्ञापन


सुनील जाखड़ के कांग्रेस छोड़ने की एलान पर पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सुनील जाखड़ ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जिस तरह के अपमानजनक आरोप लगाए, वे उससे दुखी हैं। वड़िंग ने कहा कि परिस्थितियां सर्वशक्तिमान हैं, जाखड़ और उनके परिवार को पार्टी के कारण जो मान्यता मिली, उसके लिए उन्हें विनम्र होना चाहिए था।
विज्ञापन


वहीं पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि वे सुनील जाखड़ के ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ने से दुखी हैं जब पार्टी सबसे कमजोर है। जाखड़ चरित्रवान व्यक्ति हैं। वह पार्टी में किराएदार नहीं हितधारक था। कांग्रेस में 50 साल के बाद जाखड़ ऐसी विदाई के हकदार नहीं थे। उन्होंने जाखड़ से अपील की कि वे लड़ें और अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने बताया सम्मानित नेता

आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी की समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीति का शिकार हुए हैं। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सुनील जाखड़ बेहद सम्मानित नेता हैं। पंजाब की राजनीति में उनका एक स्थान है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही पूरे देश में जाति और धर्म की राजनीति की है और लोगों को जातीय व धार्मिक आधार पर बांटकर सत्ता प्राप्त करने की हर संभव कोशिश की। समाज को ऊंच-नीच, जाति-धर्म में बांटना ही कांग्रेस की मुख्य राजनीति रही है। आज सुनील जाखड़ को कांग्रेस की इसी घटिया राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

भाजपा ने दिया न्यौता

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पूर्व विधायक फतेहजंग बाजवा ने सुनील जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। उन्होंने जाखड़ को पंजाब का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि कमजोर नेतृत्व के कारण उन्हें यह सब झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जाखड़ के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में कांग्रेस के लिए खतरा और बढ़ गया है।

रंधावा बोले- मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने का था उन्हें मलाल

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तंज कसते हुए कहा कि जाखड़ मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे इसलिए उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया। हालांकि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने जाखड़ को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। ढिल्लों ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस को 50 साल दिए हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने उनके इस्तीफे को लेकर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से कुपित थे। पद के लिए उनका इस्तीफा देना शर्मनाक है। जाखड़ के पार्टी में 50 साल के कार्यकाल के दौरान हाईकमान ने उन्हें बड़े पदों से नवाजा लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया। 

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट कर कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ आरोप लगाना दुखद है। उन्हें इस्तीफा देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए था। उन्होंने हरीश रावत को सही ठहराते हुए कहा कि जाखड़ के बयान से हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed