फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning

रोजाना 15 से 16 घंटे की भागदौड़ और फिर भी फिट रहते हैं नेता, देखिए कैसे?

Mon, 23 Jan 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
विस चुनाव के लिए प्रचार करते हुए रोजाना नेताओं की 15 से 16 घंटे की भागदौड़ होती है, उसके बावजूद वे लोग फिट रहते हैं, जानिए आखिर कैसे?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादलः उम्र का 89वां साल, लंबी से शिअद प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सुबह चार बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। सबसे पहले जॉगिंग हेल्थ साइकिल आधे घंटे से चालीस मिनट तक चलाते हैं। नहाकर पाठ करते हैं और ब्रेकफास्ट कर तैयार हो जाते हैं। सुबह साढ़े सात बजे तक घर आए लोगों से मिलते हैं। नौ बजे से पहले प्रचार के लिए निकल जाते हैं। प्रचार के दौरान ही दोपहर का भोजन करते हैं।

इसमें हरी सब्जियां और दाल उन्हें पसंद है। प्रचार पर बाहर निकले हों तो एक युवक उनका भोजन लेकर जाता है। मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर हरचरण सिंह बैंस के अनुसार प्रचार के दौरान छह-सात कप चाय भी पी लेते हैं मगर उन्हें कभी एसिडिटी की शिकायत नहीं होती। वह युवाओं की तरह बिल्कुल फिट हैं।
विज्ञापन


भगवंत मानः जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : भगवंत मान सुबह तीन बजे उठते हैं और सभी ई-पेपर पढ़ते हैं। स्नान के बाद वाहे गुरू का नाम लेने के बाद हलका नाश्ता ले सुबह सात बजे प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। लंच किसी समर्थक के घर से गाड़ी में ही मंगवा लेते हैं। रोजना छह जनसभाएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की फिटनेस

punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
कैप्टन अमरिंदर सिंहः पटियाला और लंबी से कांग्रेस प्रत्याशी
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह 74 वर्ष की उम्र में पटियाला शहरी सीट और लंबी से चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए सुबह की सैर और व्यायाम करते हैं। बागवानी के शौकीन हैं। सुबह नाश्ते में फल, जूस और आमलेट या टोस्ट लेते हैं। दोपहर के खाने में सब्जी के साथ मिसी रोटी लेना पसंद करते हैं। दिनभर के प्रचार के बाद रात को भोजन में अकसर खिचड़ी पसंद करते हैं।

नवजो​त सिंह सिद्धूः अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार
फिटनेस मंत्र : सिद्धू सुबह साढ़े चार बजे उठ जाते हैं। योग करते हैं। नहाने के बाद पूजा-पाठ और उसके बाद गाय का दूध पीते हैं। खाने-पीने में संकोची नही है। चाय भी पी लेते हैं और जूस भी। चने की दाल बेहद पसंद है। दो रोटियां खाते हैं। ग्रीन सलाद और मीठा उन्हें काफी पसंद है। लंच का टिफिन साथ लेकर नहीं चलते लेकिन जब भूख लगती है तो अमृतसर के किसी भी कोने में रहें, घर से उनका टिफिन आ ही जाता है। नींबू पानी पसंद है। सिद्धू कहते हैं, जो मिले खुशी से खा लो कोई फर्क नही पड़ता।

जनरल जेजे सिंह और बिक्रम सिंह मजीठिया की फिटनेस

punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया - फोटो : ‌file photo
जनरल जेजे सिंहः पटियाला शहरी से शिअद प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : जनरल जेजे सिंह के अनुसार वह नाश्ते में पपीता, केला या सेब बगैरा फल लेते हैं। कई बार दलिया, टोस्ट के साथ आमलेट लेते हैं। उसके बाद प्रचार पर निकलते हैं। इस दौरान जहां लोग प्रेम से दाल-चावल रोटी खिला दें, वहीं लंच कर लेते हैं। बनाने से पहले उन्हें यह जरूर कहते हैं कि मिर्च-मसाले बेहद कम डालें।

बिक्रम सिंह मजीठियाः मजीठा से शिअद-भाजपा उम्मीदवार
फिटनेस मंत्र : सुबह पांच बजे उठते हैं। छह बजे तक तैयार हो जाते हैं। पहले चुनावी रैलियों की समय सारिणी देखते हैं। उसके बाद फोन पर बात करते हैं। सुबह नाश्ते में जूस लेते हैं, बटर टोस्ट या फिर परांठा भी खा लेते हैं। सुबह साढ़े सात बजे तक नाश्ता हो जाता है। दो बजे लंच करते हैं। लंच में हरी सब्जी, दही, सलाद और बिना घी लगी दो चपाती खाते है। उनका टिफिन उनकी गाड़ी में ही होता है। अतिथि बनकर जाने पर अक्सर चाय-काफी, जूस या ड्राईफ्रूट खा लेते हैं। रात को सोने से डेढ़ घंटा पहले खाना खाते हैं।

मनप्रीत सिंह बादलः बठिंडा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
फिटनेस मंत्र : मनप्रीत के अनुसार वह शारीरिक तौर पर पूरी तरह फिट हैं,  फिर भी इतनी चाय नहीं पीते कि उनको एसिडिटी बन जाए। अपने खानपान का बहुत ध्यान रखते हैं। चुनाव प्रचार के लिए वह घर से जल्दी खाना खाकर ही निकलते हैं। दोपहर को खाना नहीं खाते। अगर कोई वोटर चाय पिलाना चाहे तो पी लेते हैं, लेकिन शाम का खाना घर में ही खाते हैं।

सुनील जाखड़ और विजय इंदर सिंगला की फिटनेस

punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning
जालंधर में प्रेसवार्ता करते सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
सुनील जाखड़ः अबोहर से कांग्रेस प्रत्याशी
फिटनेसमंत्र : सुनील जाखड़ सुबह उठकर पाठ-पूजा करते हैं। नाश्ते में फल लेते हैं और प्रचार पर निकल पड़ते हैं। जाखड़ के अनुसार वह घर से खानपान का कोई सामान लेकर नहीं निकलते। सिर्फ पानी की बोतल साथ होती है। दोपहर का लंच गांव में किसी भी गरीब परिवार के यहां लेते हैं। उनकी शुरू से यही आदत है, जो उन्होंने पिता बलराम जाखड़ से ग्रहण की। प्रचार के दौरान कई चाय उन्हें लोगों के घरों में पीनी पड़ती हैं।

रोज गांव व शहरों में चुनाव प्रचार के दौरान चाय तो कई बार पीते हैं वो भी वोटरों के घरों में। चुनाव के दिनों में चुनाव प्रचार करने में उन्हें कोई दिक्क्त नहीं आ रही है, सेहत भी ठीक है। गांव व शहर में रोजाना लगभग आठ चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। जाखड़ का कहना है कि चुनाव प्रचार में खानपान की कोई वस्तु अपने साथ लेकर नहीं चलते हैं, सिर्फ पानी की बोतल जरूर उनके पास होती है।

विजय इंदर सिंगलाः संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : सिंगला के अनुसार वह खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं। घर से ब्रेकफास्ट लेकर प्रचार पर निकलते हैं। चाय सिर्फ प्रचार के दौरान ही पीते हैं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं।   

 

एच एस फुलका और बैंस बंधुओं की फिटनेस

punjab politicians fitness secrets in between hectic schedule of assembly election campaigning
आप नेता एचएस फूल्का
एच एस फुलकाः दाखा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
फिटनेस मंत्र : फूलका के अनुसार वह सुबह साढ़े पांच उठ जाते हैं। फिर थोड़ी देर पूजा-पाठ करते हैं। नाश्ते में परांठे खाने के बाद साढ़े छह बजे प्रचार के लिए निकल जाते हैं। व्यायाम नहीं करते क्योंकि पूरा दिन व्यायाम हो ही जाता है। दिन में कुछ मिल गया तो खा लिया वरना नहीं खाते। 11 बजे तक प्रचार चलता है, और रात को वर्करों के साथ ही सादा खाना खाते हैं।

सिमरजीत सिंह बैंसः लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी और आप गठबंधन के प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : बैंस के अनुसार वह रोज सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। घर में ही जिम है, जहां 10 मिनट वर्कआउट करते हैं। सुबह हल्का नाश्ता लेकर छह बजे चुनाव प्रचार के लिए निकल जाते हैं। लंच के लिए घर से टिफिन लेकर जाते हैं। प्रचार रात 12 बजे तक रहता है और रात का खाना भी वर्करों के साथ ही खाते हैं।

बलविंदर सिंह बैंसः लुधियाना साउथ से लोक इंसाफ पार्टी और आप गठबंधन के प्रत्याशी
फिटनेस मंत्र : बलविंदर सिंह बैंस के अनुसार वह सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। हल्के व्यायाम के बाद वह पूजा पाठ करते हैं। करीब छह बजे नाश्ता करने के बाद वह प्रचार के लिए निकलते हैं। उन्हें घर का खाना ही पसंद है। अगर प्रचार के दौरान घर के आसपास हो तो खाने के लिए घर आते हैं वरना किसी वर्कर के साथ खा लेते हैं। प्रचार देर रात तक चलता है इसलिए रात का खाना भी वर्करों के साथ ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed