फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Yoga Camp Scheme for Stress Free Working

सराहनीय पहलः पंजाब पुलिस योग से भगाएगी तनाव और 80000 पुलिसकर्मी लेंगे प्रशिक्षण

Tue, 13 Oct 2020 12:54 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 13 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police Yoga Camp Scheme for Stress Free Working
yoga - फोटो : pixabay
कोरोना और रात-दिन की ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए पंजाब पुलिस योग का सहारा लेगी। इसके लिए विभाग ने भी कार्ययोजना बनाई है। कोविड-19 के दौरान शुरू किए गए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम को और विस्तृत किया जाएगा। जिसमें पुलिस के 80000 पुलिस जवानों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान पंजाब पुलिस फ्रंटलाइन में काम कर रही है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों को अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। घर और ऑफिस दोनों जगह सामंजस्य बनाना इन महिला पुलिसकर्मियों के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन


इन महिला पुलिसकर्मियों को तनाव से बचाने के लिए पुलिस की कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए योग कार्यक्रम में शुरू किया गया है। जिसके अच्छे परिणाम विभाग को मिले है। जिसके बाद अब डिवीजन इस योग कार्यक्रम से पंजाब पुलिस के 80000 जवानों को जोड़ने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। कोरोना के कारण इसे वृहद स्तर पर न करके चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो योग की विभिन्न विधाओं से पुलिस जवानों का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और शारीरिक रूप से भी उनका विकास होगा।

अभी पांच दिन चल रही है योग की क्लास

पंजाब पुलिस की कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन की ओर से अभी महिला पुलिसकर्मियों के लिए सप्ताह में पांच दिन योग की कक्षाएं शुरू की गई हैं। यह कक्षाएं सुबह सात से आठ बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। एक घंटे में 45 मिनट योग की विधाएं और 15 मिनट खानपान को लेकर जानकारी दी जा रही है। योग की कक्षाओं में शामिल होने वाली महिला पुलिसकर्मियों के लिए घर में 20 दिनों के लिए योगाभ्यास जरूरी किया गया है।

कोविड काल में पुलिस जवानों का योगदान अतुल्य है। जानजोखिम में डालकर उन्होंने पंजाब के लोगों की सेवा की है। इस दौरान उनको काफी तनाव से गुजरना पड़ा है। यह विभाग की जिम्मेदारी है कि इस समय उनका सहयोग किया जाए। इसलिए यह योग कार्यक्रम शुरू किया गया है, जल्द ही इसे विस्तारित किया जाएगा।
- गुरप्रीत कौर दिया, एडीजीपी, कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन, पंजाब पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed