{"_id":"6033cdd08ebc3ee925571e39","slug":"punjab-police-will-aware-people-about-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के प्रति फैले भ्रम को दूर करेगी पंजाब पुलिस, वीडियो साक्षा कर दिया जागरुकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन के प्रति फैले भ्रम को दूर करेगी पंजाब पुलिस, वीडियो साक्षा कर दिया जागरुकता का संदेश
Mon, 22 Feb 2021 09:02 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Feb 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने साझा किया जागरुकता वीडियो।
- फोटो : @PunjabPoliceInd
कोरोना वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों के बीच फैल रही भ्रांतियों और अफवाहों पर काबू पाने का काम पंजाब पुलिस ने संभाल लिया है। सोमवार को पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जनता से आग्रह किया है कि वह सोशल मीडिया पर चल रही कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों को साझा करने से पहले उन्हें सत्यापित कर लें।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन ले चुकी एक महिला एसएचओ का वीडियो जारी कर पुलिस ने यह भी संदेश देने का प्रयास किया कि यह वैक्सीन किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है। पंजाब पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है ‘हम सभी से आग्रह करते हैं कि कोरोना वैक्सीन के बारे में अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी खबर को साक्षा करने से पहले उसकी तहकीकात कर लें।’
विज्ञापन
SI Sonamdeep Kaur-SHO Begowal-Kapurthala gives her advice after getting the #COVID vaccine.
विज्ञापन विज्ञापन
We urge all not to fall into baseless rumours related to the vaccine, always verify the news before sharing #PunjabPoliceCovidVaccination@DGPPunjabPolice @PP_kapurthala pic.twitter.com/BoUmmk1NBG— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 22, 2021
पंजाब पुलिस ने वैक्सीन के प्रति जनता में भरोसा जगाने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कपूरथला के बेगोवाल की एसएचओ सब-इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर का एक वीडियो संदेश साक्षा किया है। वीडियो में सोनमदीप कौर के अनुभव को शेयर करते हुए जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई है।
वीडियो में सब-इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर कह रही हैं- ‘मेरा सबसे आग्रह है कि कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लें। अब तक मैं भी वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर आशंकित थी लेकिन मामूली बुखार के अलावा मुझे किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई। हम फ्रंटलाइन वर्कर हैं, हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।’