फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police raid locations of 233 people linked to terrorist Arshdeep Singh Arsh Dalla living in Canada

Punjab: आतंकी अर्श डल्ला से जुड़े 232 लोगों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, 192 टीमों ने दी दबिश, कई हिरासत में

Sun, 08 Jan 2023 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 09:24 AM IST
सार

कनाडा में बैठकर आतंकी अर्श डल्ला पंजाब में फिरौती, हत्या और अन्य आतंकी अपराधों में शामिल गैंगस्टरों का नेटवर्क चलाता था। वह मनीला, मलेशिया, कनाडा और पाकिस्तान में स्थित अपने अन्य साथियों के साथ इन अपराधों को अंजाम देता रहा है।

विज्ञापन
Punjab police raid locations of 233 people linked to terrorist Arshdeep Singh Arsh Dalla living in Canada
डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के बाद अब पंजाब पुलिस भी गैंगस्टर और आतंकियों के गठजोड़ को तोड़ने में जुट गई है। शनिवार को कनाडा में रह रहे गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला से जुड़े 233 लोगों के ठिकानों पर पुलिस की 192 टीमों ने छापा मार कार्रवाई की। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है, जिसकी जांच की जा रही है। अर्श डल्ला के कनाडा से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन


पुलिस की यह कार्रवाई पंजाब के 23 जिलों में एक साथ शुरू हुई। इसकी निगरानी पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी कर रहे थे। पूरे ऑपरेशन में माहिर को शामिल किया गया। सर्च अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाटा एकत्र किया गया। हथियारों के लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही हथियारों की सोर्सिंग का पता लगाया गया। विदेशी मूल के परिवार के सदस्यों के यात्रा विवरण एकत्र किए गए, विदेश और वेस्टर्न यूनियन से बैंक लेनदेन और संपत्ति का विवरण एकत्र किया गया, जो और गहनता से जांच की जा रही है। याद रहे कि कनाडा में रह रहा अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पंजाब और विदेशों में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। वह क्लास-ए गैंगस्टर से आतंकवादी बना और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ है। वर्ष 2020 में वह अपने एक साथी सुखा की हत्या कर कनाडा भाग गया था।
विज्ञापन


कई तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल
कनाडा में बैठकर डल्ला पंजाब में फिरौती, हत्या और अन्य आतंकी अपराधों में शामिल गैंगस्टरों का नेटवर्क चलाता था। वह मनीला, मलेशिया, कनाडा और पाकिस्तान में स्थित अपने अन्य साथियों के साथ इन अपराधों को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, जबरन वसूली और आतंक फैलाने से संबंधित 35 प्राथमिकी दर्ज हैं। सीमावर्ती राज्य पंजाब में कई कथित हत्याओं में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा वह पाकिस्तान से अवैध रूप से ड्रोन के माध्यम से आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 और अन्य हथियारों और अन्य चीजों में शामिल है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed