{"_id":"637cb2cc8394e90773278263","slug":"punjab-police-launched-massive-drive-of-verification-of-arms-licences-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गन कल्चर पर सख्ती: पंजाब में नौ दिन में 897 लाइसेंस रद्द, अधिकतर ने फर्जी पते पर लिए थे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन कल्चर पर सख्ती: पंजाब में नौ दिन में 897 लाइसेंस रद्द, अधिकतर ने फर्जी पते पर लिए थे लाइसेंस
Tue, 22 Nov 2022 05:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:24 PM IST
सार
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जो हथियार नकली पते पर जारी किए गए हैं, उनको रद्द किया जाएगा। तीन महीने में इस ड्राइव को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गनकल्चर को खत्म करने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। मान सरकार की ओर से शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा किए जाने के आदेश के नौ दिन के भीतर सूबे में अब तक 897 लाइसेंस को रद्द किया जा चुका है, जबकि 324 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। पुलिस ने इन लोगों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया कि जिन लोगों के लाइसेंस रद्द या सस्पेंड हुए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों ने हथियार लेने के लिए फर्जी पते लिखवाए थे। कई ऐसे भी जिन्होंने नियमों में हुए संशोधन के बाद अपने हथियार सरेंडर नहीं किए थे। हथियारों के लाइसेंस के लिए नियम बदल चुके हैं। एक लाइसेंस धारक केवल दो ही हथियार रख सकता है, लेकिन कुछ लोगों ने अभी तक 3-3 हथियर रखे हुए हैं। ऐेसे लोगों के लाइसेंस रद्द किए जा रहे हैं। पटियाला में 274 और नवांशहर में 50 लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।
समीक्षा मुहिम की अगुवाई सभी रेंज के आईजी और जिलों के एसएसपी खुद संभाल रहे हैं। साथ ही इस संबंधी रोजाना रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। लोगों को भी जांच में सहयोग की अपील की गई है। अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी और कोटकपूरा में हुई डेरा प्रेमी की हत्या के बाद सरकार ने सूबे के सभी शस्त्र लाइसेंसों की 90 दिन में समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही तय किया था कि अब गन हाउस की भी हर तीसरे माह जांच होगी। इस दौरान हथियारों के स्टॉक से लेकर सारी चीजों की पड़ताल होगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भले ही शातिर लोग हथियार पड़ोसी राज्य या देशों से मंगवाते हैं, लेकिन गोला बारूद वह स्थानीय स्तर पर खरीदते हैं। ऐसे में सभी जिलों में पुलिस अब पूरी सख्ती से मुहिम चला रही है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने लाइसेंस रद्द
जिला रद्द
मोहाली 32
रोपड़ 146
जालंधर 391
तरनतारन 19
कपूरथला 17
फिरोजपुर 25
पठानकोट 01
55 लाख परिवारों पर चार लाख शस्त्र लाइसेंस
पंजाब में पिछले कुछ सालों में गन कल्चर तेजी से बढ़ा है। पंजाब में भारत की 2 फीसदी आबादी रहती है, लेकिन यहां देश की 10 फीसदी बंदूकें हैं। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 तक पंजाब में 3.90 लाख से ज्यादा लाइसेंसी बंदूके हैं। पंजाब में करीब 55 लाख परिवार हैं और 3 लाख 90 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस। वहीं पंजाब में 70 से ज्यादा एक्टिव गैंग्स हैं और यहां 500 से ज्यादा गैंगस्टर हैं। अधिकतर गैंग लीडर विदेश में है या जेल में। दोनों जगह से यह अपना अपराध का नेटवर्क चलाते हैं।
सरकार गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए सख्त है। फर्जी पतों पर लाइसेंस बनाने के मामले भी सामने आए हैं। किसी भी कीमत पर किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। - गौरव यादव, डीजीपी पंजाब

नवांशहर में 266 लाइसेंस रद्द
पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअत्तल किए गए हैं। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा ने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 327 लाइसेंस की जांच की गई है तथा उसमें से 266 लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। रद्द किए गए लाइसेंस में ज्यादातर लाइसेंस विदेशी नागरिकता हासिल करने वाले व्यक्ति, कोर्ट केस या वृद्ध व्यक्तियों के ही हैं। उन्होंने बताया कि 50 लोगों द्वारा समय पर लाइसेंस अपडेट नहीं करवाए गए तथा ऐसे में उन्हें मुअत्तल किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच के आधार पर लाइसेंस रद्द किए गए हैं तथा आने वाले समय में असला डीलरों के पास जमा हथियारों की भी पड़ताल की जाएगी।