फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police Involved in Drugs Smuggling

विशेष रिपोर्टः पंजाब में नशे के खिलाफ जंग लड़ने वाली पुलिस ही बनी तस्कर, अब तक कई गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 12:11 PM IST
खुशबू गोयल विकास मल्होत्रा, लुधियाना
विकास मल्होत्रा, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Feb 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police Involved in Drugs Smuggling
सांकेतिक तस्वीर
नशे के दरिया को खत्म करने का बीड़ा उठाने और नशा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पंजाब पुलिस खुद भी नशा तस्कर बनती जा रही है। पुलिस के कई मुलाजिमों की नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्तता पाई गई है। शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की लालसा ने पुलिस मुलाजिमों को अपना जमीर तक बेचने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


पहले नशा तस्करी के आरोप में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल एएसआई स्तर के मुलाजिम गिरफ्तार हो रहे थे, लेकिन बुधवार को जैसे ही एसएचओ अमनदीप सिंह गिल के नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होने की सूचना मिली तो लुधियाना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सभी हैरान थे कि चंद रुपयों के लिए थाना प्रभारी खाकी की आड़ में विभाग के साथ इतना बड़ा धोखा कर रहा था। बुधवार दोपहर को एसटीएफ के आईजी आरके जायसवाल ने सारा खुलासा किया। इसके बाद पता चला कि अमनदीप सिंह पैसों की खातिर नशा तस्करों के साथ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद रुपयों के लिए उसने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने की बजाए पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया और उनसे और भी पैसे ऐंठने की फिराक में था। अकेले लुधियाना में एसटीएफ की टीम ने एक साल में दस के करीब पुलिस मुलाजिमों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जिनमें पहले सिर्फ कांस्टेबल, हेड कांस्टेल, एएसआई ही शामिल थे, लेकिन बुधवार को एसएचओ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया। नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुलाजिमों को अधिकारियों ने या तो नौकरी से बर्खास्त कर दिया या फिर जबरन रिटायर्ड कर दिया।

पहले गिरफ्तार किए गए पुलिस मुलाजिम

- पुलिस लाइन लुधियाना में तैनात हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह को एसटीएफ ने 51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
- एडीसीपी दफ्तर में तैनात रहे एएसआई जगजीत सिंह और एसपीओ अंग्रेज सिंह को एसटीएफ की टीम ने 550 ग्राम अफीम के साथ दबोचा।
- एसटीएफ की टीम ने अगस्त 2019 में खन्ना थाना सदर के मुंशी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी को 385 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
- कांस्टेबल गुरमीत सिंह से 12 ग्राम हेरोइन हुई थी बरामद
- हेड कांस्टेबल पवन कुमार से तीस ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी
- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह को 12 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया था।
- पंजाब आर्म्ड फोर्स का मुलाजिम अमनप्रीत दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था।
- बीती 16 फरवरी को हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को बीस ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
- अब एसटीएफ की टीम ने एसएचओ अमनदीप सिंह गिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed