फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police gives clarification over private ambulance in Mukhtar Ansari case

निजी एंबुलेंस से अंसारी की पेशी : अब पंजाब पुलिस ने दी सफाई, कहा- कानून के तहत ही दी मंजूरी

Sat, 03 Apr 2021 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police gives clarification over private ambulance in Mukhtar Ansari case
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच रस्साकशी जारी है। अंसारी को रोपड़ जेल से मोहाली कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान यूपी नंबर की निजी एंबुलेंस के इस्तेमाल पर उठे विवाद के बीच पंजाब पुलिस ने सफाई दी है कि कानून के तहत ही यह अनुमति दी है। वहीं, यूपी पुलिस ने एंबुलेंस के पंजीकरण में लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर डॉक्टर अलका राय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


रोपड़ जेल के अधिकारियों ने मुताबिक, उनकी जिम्मेदारी जेल तक ही सीमित रहती है। जेल के बाहर पेशी पर लेकर जाने का काम पंजाब पुलिस का होता है। पंजाब पुलिस का कहना है कि मुख्तार को निजी एंबुलेंस से कोर्ट में पेशी के लिए 1952 के पंजाब प्रिजन (अटेंडेंस इन कोर्ट) एक्ट के तहत अनुमति दी है। यदि कोई कैदी बीमार होने पर अपने खर्चे पर एंबुलेंस से पेशी के लिए जाना चाहता है तो उसे इस एक्ट के तहत स्वीकृति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


अंसारी को कैसे भेजेंगे यूपी की जेल, कोई योजना नहीं 
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को अंसारी को यूपी जेल भेजने का आदेश दिया है। आदेश का पालन करने के लिए पंजाब सरकार के पास अब केवल 10 दिन का समय शेष है। पंजाब सरकार की तरफ से अभी तक मुख्तार को यूपी जेल भेजने की कोई योजना तैयार नहीं की गई है। सरकार के आला अधिकारियों ने इस मामले में मौन धारण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी से रोपड़ तक कैसे पहुंची एंबुलेंस  
उत्तर प्रदेश में भी जेल के बाहर मुख्तार की यह एंबुलेंस खड़ी रहती थी, अब यह एंबुलेंस रोपड़ तक पहुंच चुकी है। बहरहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि जिस एंबुलेंस की चार साल से इंश्योरेंस व छह साल से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं है, वह पंजाब तक कैसे पहुंची है। रास्ते में इसकी कहीं चेकिंग हुई या नहीं। 


बुलेटप्रूफ है एंबुलेंस 
हाल ही में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मुख्तार अंसारी की इस एंबुलेंस को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने एंबुलेंस को बुलेटप्रूफ बताया है। यह भी कहा है कि यह एंबुलेंस मुख्तार का चलता फिरता-किला है। इस गाड़ी में सैटेलाइट फोन के अलावा हथियार और गुर्गे भी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed