फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police constable shot himself Simrandeep posted High Court Security

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हाईकोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात था सिमरनदीप

Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police constable shot himself Simrandeep posted High Court Security
चंडीगढ़। सेक्टर-4 स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल की पार्किंग में खड़ी अपनी बलेनो कार में शनिवार तड़के पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। लहूलुहान हालत में उसे आनन-फानन में पीजीआई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से जालंधर निवासी सिमरनदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। सिमरनदीप सिंह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सिक्योरिटी में तैनात था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच सभी एंगलों से कर रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार तड़के करीब 2.45 बजे की है। पुलिस के अनुसार, सिमरनदीप सिंह को पिता की जगह पंजाब पुलिस 82 बटालियन में बतौर कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। उसकी ड्यूटी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सिक्योरिटी में थी। वह सेक्टर-4 स्थित पंजाब एमएलए हॉस्टल के बैरक में रहता था। रोजाना शाम करीब पांच बजे तक ड्यूटी पूरी होने के बाद वह बैरक में रहने के लिए आता था। शुक्रवार रात जब उसके साथी ने सिमरनदीप को बेड पर नहीं पाया तो उसकी तलाश में बाहर चला गया। इस दौरान पंजाब एमएलए हॉस्टल की पार्किंग में खड़ी बलेनो कार की ड्राइविंग सीट पर सिमरनदीप लहूलुहान हालत में पड़ा था। शोरशराबे के बाद आसपास के अन्य लोगों ने कार का शीशा तोड़कर सिमरनदीप बाहर निकाला और उसे पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तड़के करीब तीन बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर मामले में हर पहलुओं से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
रात 12 बजे तक मोबाइल पर कर रहा था बात
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 9 एमएम पिस्टल से गोली ठुड्डी के नीचे से सिर के आरपार हो गई, जिससे सिर के चीथड़े उड़ गए। अस्पताल ले जाने के दौरान कार के आसपास सिर का कुछ हिस्सा वहीं पर गिर गया। यह भी सामने आया कि रात करीब 12 बजे तक वह किसी से मोबाइल पर बात करता रहा। पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम की पिस्टल बरामद कर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तीन बहनों में अकेला था सिमरनदीप
घटना के बाद पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां अब मृतक का कोरोना सैंपल लेकर रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया गया कि सिमरनदीप तीन बहनों में अकेला भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed