फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police constable commits suicide in Patiala of Punjab

उठाया खौफनाक कदम: कांस्टेबल संग ससुराल वालों ने किया कुछ ऐसा... बर्दाश्त नहीं कर सका, नहर में कूदकर जान दे दी

Fri, 25 Aug 2023 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

मृतक कांस्टेबल की पहचान परमिंदर सिंह (32) के तौर पर हुई है। वह थाना सिविल लाइन में तैनात था। पंजाब पुलिस से बतौर एएसआई सेवानिवृत्त संतोख सिंह निवासी रतन नगर एक्सटेंशन त्रिपड़ी टाउन पटियाला ने बताया कि उनके बेटे परमिंदर सिंह की शादी करीब सात साल पहले कमलप्रीत कौर के साथ हुई थी।

विज्ञापन
Punjab police constable commits suicide in Patiala of Punjab
कांस्टेबल परमिंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले कांस्टेबल ने वीडियो बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी, साले व सास-ससुर के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाया। कांस्टेबल का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


साले व सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी फिलहाल फरार है। मृतक कांस्टेबल की पहचान परमिंदर सिंह (32) के तौर पर हुई है। वह थाना सिविल लाइन में तैनात था। पंजाब पुलिस से बतौर एएसआई सेवानिवृत्त संतोख सिंह निवासी रतन नगर एक्सटेंशन त्रिपड़ी टाउन पटियाला ने बताया कि उनके बेटे परमिंदर सिंह की शादी करीब सात साल पहले कमलप्रीत कौर के साथ हुई थी। करीब तीन महीने पहले घरेलू क्लेश के कारण कमलप्रीत कौर अपनी बेटी सरगुन कौर और सभी गहने-कपड़े लेकर लुधियाना के गांव आलमगीर में अपने मायके घर चली गई थी।
विज्ञापन


कमलप्रीत कौर ने अपने पति पर घरेलू हिंसा व दहेज मांगने के आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दे दी थी। लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने बेटे को बुलाया था। इसके बाद कमलप्रीत कौर ने थाना वुमन सेल ऋषि नगर लुधियाना में भी शिकायत दे दी। परमिंदर सिंह कुछ रिश्तेदारों को लेकर वहां गया। वहां कमलप्रीत कौर, उसके भाई अमनदीप सिंह, मां शरणजीत कौर व पिता रजिंदरपाल सिंह ने गाली-गलौज की। इससे परेशान होकर उसने नाभा रोड पर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed