फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police busted terror module Arrested five operatives of Terrorist Rinda and Goldy Brar gang

Punjab News: पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम, आईएसआई समर्थित पांच आतंकी गिरफ्तार, कर चुके थे टारगेट की रेकी

Mon, 14 Aug 2023 09:50 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 09:50 PM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी रिंदा और यूएसए स्थित आतंकी गोल्डी बरार के पांच गुर्गों को दो विदेशी निर्मित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये पंजाब में लक्षित हत्याएं करने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन
Punjab Police busted terror module Arrested five operatives of Terrorist Rinda and Goldy Brar gang
डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : twitter

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संख्या पर सोमवार को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एंजेंसियों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक बड़े आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ कर पांच आतंकियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। इस मॉडयूल को अमेरिका में रह रहा गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी व पाकिस्तान से आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ऑपरेट कर रहे थे। इन लोगों का लक्ष्य पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक-धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग कर माहौल खराब करना था। इससे पहले रविवार को भी तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों ने सरहद पार से पहले ही ड्रोन के माध्यम से हथियार भारत पहुंचा दिए थे। आरोपी अमेरिका में छिपे आतंकी गोल्डी बराड़ के संपर्क में भी थे। गिरफ्तार आतंकियों में गुरिंदर सिंह निवासी लक्खोवाल (अमृतसर), गुरपिंदर सिंह उर्फ लाहौरिया निवासी अजनाला (अमृतसर), लवप्रीत सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर), नरिंदर सिंह निवासी सुंदल रियाली (गुरदासपुर) और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ जीवन निवासी अजनाला (अमृतसर) शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी पर यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

यह हथियार हुए बरामद

पुलिस ने आतंकियों से दो विदेशी नौ एमएम पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस जांच कर रही है कि उन्होंने हथियार कहीं दूसरी जगह तो नहीं छिपाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में साजिश रचते दबोचे

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि आतंकी अमृतसर में किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। पुलिस की विशेष टीम ने तुरंत इलाके में पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। एआईजी ने बताया कि काबू किए गए आतंकियों ने हाल ही में गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी की ओर से हरविंदर रिंदा की मदद से भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त की थी।

टारगेट की कर चुके थे रेकी

आतंकियों को हरप्रीत हैप्पी अलग-अलग माध्यम से फंडिंग कर रहा था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आंतकियों ने गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी की ओर से निर्धारित टारगेट की रेकी भी की थी। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed