फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police busted a drone based arms smuggling module

Punjab: ड्रोन से हथियार मंगवाने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 पिस्तौल बरामद, जेल से हो रही थी तस्करी

Wed, 05 Oct 2022 05:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

आरोपी जसकरण ने कबूल किया कि वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी के लिए व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। यह जानकारी एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने दी।

विज्ञापन
Punjab police busted a drone based arms smuggling module
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम तेज करते हुए ड्रोन से हथियारों की तस्करी करने के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर काउंटर इंटेलिजेंस ने बुधवार को एक बंदी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को गोइंदवाल साहिब की सब-जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया जबकि दूसरा जो जमानत पर है, उसे उसके गांव खेमकरण से गिरफ्तार किया गया। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) के एआईजी बाजवा के नेतृत्व में तरनतारन में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 10 विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


सीआई के एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि आरोपी जसकरण सिंह निवासी भिखीविंड को गोइंदवाल साहिब की सब-जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। जसकरण की बैरक से छिपाकर रखा एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जबकि गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी रतनबीर सिंह निवासी खेमकरण जमानत पर जेल से बाहर था। दोनों की निशानदेही पर चीन में बने .30 बोर के पांच पिस्तौल और यूएसए में ब्रेटा कंपनी द्वारा निर्मित 9 एमएम के पांच पिस्तौल बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से आठ अतिरिक्त मैगजीन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एआईजी बाजवा ने बताया कि आरोपी जसकरण को स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर ने अगस्त 2022 में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जसकरण ने स्वीकार किया कि जेल में रहते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसी से वह ड्रोन के जरिये हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप मंगवाने को लेकर पाकिस्तानी तस्करों के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस काम के लिए वह रतनबीर सिंह की मदद ले रहा था। वह ड्रोन के जरिये भारतीय क्षेत्र के विभिन्न सीमांत इलाकों में गिराए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप को ठिकाने लगाता था। रतनबीर सिंह भी जसकरण सिंह के साथ कई एनडीपीएस मामलों में शामिल है। पुलिस ने जसकरण सिंह की निशानदेही पर तरनतारन-फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव पिद्दी से 30 बोर के पांच पिस्तौल समेत चार अतिरिक्त मैगजीन बरामद किए। यह हथियार 28 सितंबर की रात को रतनबीर सिंह ने छिपाए थे।

एआईजी बाजवा ने बताया कि जसकरण के इनपुट पर काम करते हुए पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने खेमकरण से रतनबीर सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर खेमकरण के गांव मच्छीके से 9 एमएम के पांच पिस्तौल बरामद किए। इस तरह दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 विदेशी पिस्तौल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी, अमृतसर के थाना में असलहा एक्ट में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed