फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police attached four Kanal land of terrorist Lakhbir Singh Landa

मोहाली RPG हमला: कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह पर बड़ा एक्शन, पंजाब में चार कनाल जमीन कुर्क

Fri, 06 Oct 2023 06:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Oct 2023 06:05 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की जांच में हमले की साजिश पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और कनाडा की भूमिका सामने आई। कनाडा में छिपे आतंकी लखबीर सिंह लंडा ने पूरी साजिश रची थी। आरपीजी पाकिस्तान से भेजा गया था। 

विज्ञापन
Punjab Police attached four Kanal land of terrorist Lakhbir Singh Landa
आतंकी लखबीर सिंह लंडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर 16 महीने पहले हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक मामले में कनाडा में छिपे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के बाद अब पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंडा की तरनतारन जिले के गांव कीड़िया में चार कनाल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए पुलिस साइंटिफिक तरीके से जांच कर रही है। डीजीपी गौरव यादव भी इस मामले को लेकर काफी गंभीर है, क्योंकि आरोपियों ने खुफिया मुख्यालय पर हमला कर पंजाब पुलिस को निशाना बनाया था। 

विज्ञापन


मई 2022 में मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय को विदेश में बैठे आतंकियों ने अपने नेटवर्क में शामिल गैंगस्टरों के सहारे निशाना बनाया गया था। देर शाम मुख्यालय की इमारत पर आरपीजी से हमला किया गया था। हालांकि हमले के वक्त दफ्तर में छुट्टी हो चुकी थी। यही वजह थी कि कोई हताहत नहीं हुआ था। हालांकि इमारत को मामूली नुकसान पहुंचा था। मोहाली के सोहाना थाने में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की जांच में हमले की साजिश पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और कनाडा की भूमिका सामने आई। कनाडा में छिपे आतंकी लखबीर सिंह लंडा ने पूरी साजिश रची थी। आरपीजी पाकिस्तान से भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में मोहाली के डीएसपी सिटी- दो हरसिमरन सिंह बल का कहना है कि उन्होंने 13 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया। मामले की जांच को जब आगे बढ़ाया तो केस में दो और लोगों को नामजद किया गया। उन पर भी भविष्य में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हमले में शामिल नाबालिग आरोपी का चाल परीक्षण तक करवाया गया। 


उन्होंने बताया कि इसके अलावा केस से जुड़ी सभी लैब रिपोर्ट आ चुकी हैं। जबकि आतंकी लंडा को इस मामले में पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। कुर्क की गई संपत्ति का सत्यापन तरनतारन के राजस्व विभाग ने की। तरनतारन के डीसी ने संपत्ति का ब्योरा भेजा था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उक्त संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इससे पहले आंतकी लंडा की कुछ संपत्ति को एनआईए भी कुर्क कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed